Dr Abhishek Child Care

बागबेड़ा में 803वां नेत्र शिविर, 120 की जांच, 40 जरूरतमंदों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

By Riya Kumari

Published :

Follow
बागबेड़ा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  स्व. सोना देवी के स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 803वां नेत्र शिविर 24 से 26 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर का शुभरंभ आज नेत्र रोगियो के जांच के साथ हुआ,

यह भी पढे : जहरीला इंजेक्शन देकर 300 कुत्तों की हत्या:सरपंच ने चुनाव में वादा किया था; एक महीने में 900 कुत्तों को मारा जा चुका

जिसमें नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. विनायक ने 120 नेत्र रोगियो के आंखों की जांच की तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त 40 हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द ग्रस्त रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया। शिविर के शुभारंभ पर शिविर संयोजक सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं सोना देवी युनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, मटुकधारी लाल कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजसेवी गणेश राव मुख्य रूप से उपस्थित थें।

शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। उन्होने बताया कि चयनित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 25 जनवरी को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. मलय द्विवेदि एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा। आज जांच सत्र को सफल बनाने में कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार घोषाल, अशोक कुमार सिंह, आशीष सिंह, राधेश्याम कुमार, प्रकाशभानु महतो एवं श्याम कुमार मुख्य रूप से शामिल थें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator