July 27, 2024 12:22 pm
Search
Close this search box.

जाने मोती धारण करने के फायदे

सोशल संवाद / डेस्क : ज्योतिष शास्त्र में कई समस्याओं के उपाय मिलते हैं। अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं फिर भी आपके जीवन में सुख-शांति का अभाव है तो ज्योतिष शास्त्र कुछ नियमों के साथ-साथ कुछ रत्न धारण करने का सुझाव देता है। और सबसे ज्यादा पहना जाने वाला रत्न मोती है। ज्योतिष में मोती का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। यह शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करते हैं।  मोती आमतौर पर उन लोगों को सुझाया जाता है जिनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। चलिए आपको मोती धारण करने के कुछ फायदे बताते है।   

1.ऐसा कहा जाता है कि गोल आकार का मोती उत्तम प्रकार का होता है। गोल आकार का पीले रंग का मोती हो तो ऐसा मोती धारण करने से धारणकर्ता विद्वान होता है।

2. मोती के प्रयोग से मन मजबूत और दिमाग तेज होता है। साथ ही चंद्रमा की समस्याओं को शांत किया जा सकता है। इसके पहनने से मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।

3. मोती धारण करने से चेहरे की चमक में वृद्धि होती है, चंद्रमा की कोमलता का नूर चेहरे पर चमकने लगता है।

4. पढ़ाई में कमजोर बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने एवं अच्छे नम्बरों के लिए भी मोती पहनना फायदेमंद रहता है।

5. मोती व्यक्ति के क्रोध पर काबू रखता है, अतः जिन व्यक्तियों को बहुत गुस्सा आता हो, उन्हें क्रोध पर नियंत्रण के लिए मोती अवश्य धारण करना चाहिए।

6. मोती प्रेम, रोमांस और सद्भाव का भी प्रतीक है। पार्टनर को अक्सर अपने बंधन को मजबूत करने और रिश्ते में प्यार और स्नेह बढ़ाने के लिए मोती पहनने का सुझाव दिया जाता है। 

7. मोती को पवित्रता और सकारात्मकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। रत्न धारण करने से धारणकर्ता सकारात्मक महसूस करता है। यह नकारात्मक विचारों को दूर करने में भी मदद करता है। 

8. मोती यदि आकार में एक ओर अणीदार हो तथा दूसरी ओर से चपटा हो तथा उसका रंग सहज आकाश के रंग की तरह हो तो ऐसा मोती धारण करने से धारणकर्ता के धन में वृद्धि होती है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी