समाचार

डी.बी.एम.एस कलाकृति सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयन्ती मनाई गई

सोशल संवाद/डेस्क : डी.बी.एम.एस कलाकृति सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयन्ती मनाई गई | इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में डॉ.राजेंद्र प्रसाद की परपोती डॉ.सुजाता मित्रा उपस्थित थीं | परपोती डॉ.सुजाता मित्रा का जन्म राष्ट्रपति भवन में ही हुआ था | राष्ट्रपति ने खादी के कपड़ो में नवजात शिशु डॉ.सुजाता मित्रा लपेटकर गोद में लिया था| स्वयं एक विनम्रता की मूर्ति हैउनका स्वागत डी.बी.एम.एस ट्रस्ट के चेयरमेन श्री बी.चंद्रशेखर ने पौधा देकर किया| बी चंद्रशेखर ने डॉक्टर सुजाता मित्रा का स्वागत करते हुए कहा की मेहर भाई हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर सुजाता मित्रा समाज के लिए बहुत बड़ी सेवा कर रही हैं| जयन्ती के अवसर पर मुख्य अतिथि नें उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वे अपने विद्यालय जीवन में काफी मेधावी छात्र रहे|

डॉ.राजेंद्र प्रसाद १२ वर्ष तक राष्ट्रपति पद को सुशोभित किये | भारत छोड़ो आंदोलन में उनको महात्मा गाँधी के साथ जेल भी जाना पड़ा | उनको अपने परिवार के प्रति काफी आत्मिक लगाव था | राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया | परपोती डॉ.सुजाता मित्रा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भावुक भी हो जा रहीं थीं| पी पी टी के माध्यम से भी उनके जीवनी को दिखाया गया | डॉक्टर जूही समर्पिता ने कहा कि हम में से किसी ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को नहीं देखा था लेकिन उनकी परपोती डॉक्टर सुजाता मित्रा जिन्होंने  उनकी अनमोल धरोहर को संभाल कर रखा है वह हमारे साथ हैं. इतिहास के पन्नों में हमने जी राजेंद्र प्रसाद को पढ़ा है उससे अलग हटकर आज हमने उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन के अंश हुए पहलुओं और सिद्धांतों के विषय में जाना है.

डॉ राजेंद्र प्रसाद के पारिवारिक चित्रों के माध्यम से डॉक्टर सुजाता मित्रा ने उनकी सादगी और विनम्रता को पेश करते हुए बताया कि आप कहीं भी रहे आप के पहनावे या अन्य ऊपरी श्रृंगार से अधिक महत्वपूर्ण है आपका आपकी निष्ठा ईमानदारी और सच्चाई. राजेंद्र बाबू उच्च विचार और सादा जीवन जीते थे. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में रहकर भी अंग्रेजी संस्कृति का खान-पान और रहन-सहन नहीं अपनाया | राष्ट्रपति भवन में एक हिस्सा बिहारी हिस्सा था जहां उनके घर परिवार के लोग अपने साधारण से खान पान और रहन-सहन में रहते थे और दूसरा हिस्सा वह था जहां ब्रिटिश  संस्कृति चल रही थी | राष्ट्रपति भवन में भी बिहार की खुशबू उन्होंने बचा कर रखी थी आज की युवा पीढ़ी कितनी आसानी से पश्चिमी संस्कृति की ओर आकर्षित हो जाती है उन्हें ऐसे महापुरुषों के जीवन से सीखना चाहिए | कार्यक्रम बी.एड के भावी शिक्षकों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा | इस अवसर पर डी.बी.एम.एस के विभिन्न ईकाई के करीब ४०० छात्र छात्राएं उपस्थित थे | इस अवसर पर डी.बी.एम.एस ईकाई के सभी गणमान्य एवं सभी प्राचार्या उपस्थित थीं | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजली गणेशन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मोनिका उप्पल ने किया |

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago