समाचार

सामाजिक संस्था “अंत्योदय रीयरिंग द रेयर” के सदस्य हरिओम का जन्मदिवस सबर जनजाति के बीच मनाया गया

सोशल संवाद/डेस्क :  सामाजिक संस्था “अंत्योदय रीयरिंग द रेयर” ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने अहम सदस्य हरिओम जी का जन्मदिवस समाज के वंचित और विलुप्त होती सबर जनजाति के बीच मनाया गया। इस अवसर पर राखा माइंस के जोबला सबर बस्ती में केक काटकर वहां के ग्रामीणों के साथ जलपान किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आशुतोष जी ने सबर जनजाति के लिए संस्था के द्वारा आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जिससे कि इस जनजाति का समाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास हो सके।

इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच कपड़ा और खाद्य सामग्री, और बच्चों को पठन पाठन की सामग्री का भी वितरण किया गया। इससे पूर्व रूआम ग्राम में संस्था द्वारा कई फलदायक पौधों का रोपण कर एक फलबाग बनाया गया जो कुछ वर्षो बाद रूआम ग्राम के ग्रामीणों को आर्थिक आधार प्रदान कर पाएगी। इस अवसर पर मृत्युंजय, हरिओम, सोनू , शत्रुघ्न, मलय और प्रियंका  भी शामिल रहीं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago