Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बोलानी यूनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल एवं बिस्कुट पैकेट का वितरण

By Tamishree Mukherjee

Updated On:

Follow
(CISF) बोलानी यूनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल एवं बिस्कुट पैकेट का वितरण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट – संजय सिन्हा ) : बोलानी थाना क्षेत्र के बक्कल हटिंग ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बोलानी यूनिट द्वारा मंगलवार को दर्जनों जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित किए गए तथा बच्चों को बिस्कुट, केक आदि दिए गए।

यह भी पढ़े : दूषित जल से संबंधित प्रकाशित समाचार के संदर्भ में संबंधित विभाग द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया

यह कार्यक्रम CISF बोलानी यूनिट की संरक्षिका के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शीत ऋतु में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जरूरतमंद एवं गरीब तबके के लोगों को राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम में दीपक राय, डिप्टी कमांडेंट, CISF बोलानी यूनिट तथा रंजना, अध्यक्ष, संरक्षिका CISF बोलानी यूनिट सहित संरक्षिका की अन्य सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थित होकर जरूरतमंदों को कंबल एवं खाद्य सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम का आयोजन दीपक राय, डिप्टी कमांडेंट के मार्गदर्शन में तथा रंजना, प्रेसिडेंट संरक्षिका, CISF यूनिट बीओएम, बोलानी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षिका की सदस्यों एवं CISF यूनिट की महिला बल सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए कंबल एवं स्नैक्स का वितरण किया।

लाभान्वित ग्रामीणों ने CISF बोलानी यूनिट द्वारा किए गए इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---