---Advertisement---

अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले

By Riya Kumari

Published :

Follow
अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : जमशेदपुर शहर में लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था और अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं से शांतिप्रिय नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। जनता की इसी पीड़ा को आवाज़ देने और शहर में अमन-चैन व सुरक्षा का माहौल बहाल कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढे : कैरव गांधी अपहरण केस: ‘किडनैपिंग किंग’ चंदन सोनार पर शक, कई राज्यों में फैली जांच

भाजपा जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता जुलूस की शक्ल में निकले और एसएसपी कार्यालय पहुँचकर कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से अपराध पर कठोर नियंत्रण, अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की गई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अपहरण जैसी घटनाओं से पूरा शहर दहशत में है। आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और ऐसे तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

काले ने कहा कि भाजपा मानती है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। जमशेदपुर को अपराध-मुक्त, भय-मुक्त और शांत शहर बनाना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे और कैरव सकुशल अपने परिवार के बीच होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---