---Advertisement---

थमने का नाम नही ले रहा विवाद; बीते दिनो वृद्धाश्रम के कर्मचारी को जान से मारने की कोशिश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बीते दिनो वृद्धाश्रम के कर्मचारी को जान से मारने की कोशिश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल – जोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के बच्चू हटिंग स्थित वृद्धाश्रम में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राप्त सुचना  अनुसार,  वर्तमान समय मे इस वृद्धाश्रम में 53 वयोवृद्ध लोग रहते हैं,इस वृद्धाश्रम पुरा  खर्च (DMF) जिला खनिज फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। और इसका संचालन की जिम्मेवारी पुरी जिले की आभा नामक एक गैर-सरकारी  दी गई है। इस आश्रम की  विडंबना यह है कि इस संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के बीच हमेशा विवाद होता रहता है। इसका खामियाजा वृद्धाश्रम में रहने वालों को भुगतना पड़ता है।

यह भी पढ़े : डिमना में झारखंड मानवाधिकार संघ का परिचय सह अभिनंदन समारोह

इस आश्रम मे लोपामुद्रा बारिक को वृद्धाश्रम में स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्त किया गया है, लेकिन वह अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन नहीं करती, बल्कि वहां कार्यरत अन्य  कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करती है, जिससे वहां अशांति का माहौल हमेशा बना रहता है।बीते दिनो हिमानी भट्टाचार्य ने उसकी गलत हरकतो  देखकर विरोध किया, लोपामुद्रा बारिक ने  बच्चू हटिंग में रहने वाली महिला झुनू सिंह को बुलाकर हिमानी पर हमला कर दिया, जिससे वो लहू लोहान हो गई। बड़ी मुश्किल से हिमानी वहाँ से भाग निकली और पुलिस के पास पहुँची। हिमानी ने  झुनू सिंह, लोपामुद्रा बारिक, उनके सहयोगी अनिमा स्वाई,देवनिका पात्रा, कुमुदिनी महंतो के खिलाफ FIR दर्ज किया हैं।

विदित हो कि वहाँ के कुछ कर्मचारी उसके खिलाफ बोलने से डरते हैं, उनका कहना है कि आभा की अधीक्षिका विजयलक्ष्मी राउत ने कई बार लोपामुद्रा का पक्ष लेती रही हैं। उन्हें डर है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। हालाँकि लोपामुद्रा को उसकी गतिविधियों के लिए आभा से निकाल दिया गया है, फिर भी वह आश्रम में ही है। तो सवाल उठता है कि लोपामुद्रा किसकी छत्रछाया में ताकत दिखा रही है।ये जांच के बाद सामने आऐगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---