अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर ही देश का विकास होगा : चम्पई

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को अपने आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. मंत्री जी ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मंत्री जी  ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर इस देश को अंग्रेजों से आजाद कराया. क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गांधी जी ने कभी भी हिंसा का मार्ग नहीं अपनाया. अंग्रेजों के सामने वह कभी डरे नहीं, झुके नहीं. बल्कि दांडी यात्रा, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो जैसे आंदोलन के सामने आखिरकार अंग्रेज सरकार को झुकना पड़ा और हमारा देश लाखों लोगों के बलिदान के बाद आजाद हुआ. यह देश गांधीजी और लाखों अन्य बलिदानियों का हमेशा ऋणी रहेगा.

साथ ही चंपई ने कहा कि राज्य और देश का विकास गांधीजी के बताए गए अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलकर ही हो सकता है. नफरत और हिंसा से देश का विकास कभी नहीं हो सकता. झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार गांधी जी के बताए मार्ग को आत्मसात कर झारखंड का सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध है. हेमंत के सामने कई बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह झारखंड की जनता की सेवा के लिए निरंतर बिना झुके, बिना डरे काम कर रहे हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस दौरान मंत्री के आप्त सचिव गुरुप्रसाद महतो, मिथुन कुंभकार, मानिक गोप, उमा महतो, बनमाली नायक, प्रदीप गोराई, उत्तम गोराई, परमेश्वर प्रधान, दीपक रजक, सोनू मंडल, विश्वनाथ मंडल आदि उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---