समाचार

पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन जमशेदपुर वासियों के लिए बहुत ही दुखद है : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर: देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन से जमशेदपुर वासी काफी दुखी है और मर्माहत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। शहर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों से आग्रह है कि इस शोक की घड़ी में एक दिन साउंड सिस्टम गाना बजाना  बंद रखें। देश के उद्योग जगत में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है।

यह भी पढ़े : नहीं रहे महान उद्योगपति रतन टाटा, जाने उनकी जीवनी

उन्होंने टाटा समूह को देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंदियों तक पहुंचा। रतन टाटा सामाजिक उत्थान के लिए काफी कुछ किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने रांची में 100 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया। देश में जहां भी विपदा आई रतन टाटा ने सहयोग दिया। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि जमशेदपुर शहर टाटा समूह की धरोहर है। टाटा समूह ने रतन टाटा के नेतृत्व में लाखों लोगों को रोजगार दिया और करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी मिली। उनके जैसे महान हस्ती को बार-बार नमन करता हूं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

झारखण्ड का यह उभरता हुआ कलाकार, निकालता हैं मोटू-पतलू की हुबहू आवाज

सोशल संवाद / सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के ओड़िया पंचायत…

20 mins ago
  • समाचार

डॉक्टर अजय कुमार को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

सोशल संवाद / जमशेदपुर : डॉक्टर अजय कुमार को पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए…

40 mins ago
  • समाचार

15 वंचित बच्चों ने आकाश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू किया अपना शैक्षिक सफर

सोशल संवाद / जमशेदपुर : ग्रीन स्काई फाउंडेशन द्वारा संचालित एक सराहनीय पहल के तहत…

50 mins ago
  • राजनीति

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चावलिबास पंचायत के अंतर्गत सिंगाती गांव के निवासी मनु दत्ता ने ईचागढ़ विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

सोशल संवाद / डेस्क : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड के चावलिबास पंचायत के…

18 hours ago
  • समाचार

भाजपा के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरयू राय से की मुलाकात

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा…

18 hours ago