Dr Abhishek Child Care

भक्तो ने भगवान जगन्नाथ के नवयौवन रूप का दर्शन कर आत्मविहोर व आनंदित हुए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा) : बोलानी टाउनशिप के विष्णु मंदिर एवं जगन्नाथ मंदिर मे मनाऐ जा रहे नेत्रोत्सव के अवसर पर भक्तो ने भगवान जगन्नाथ ,बहन सुभद्रा, एवं बड़े भाई बलराम अपने नवयौवन रुप मे दर्शन दिए। मंदिरों मे भक्तों की भीड़ उमड़ी। 15 दिनो के अस्वस्थता के बाद भगवान स्वस्थ होकर अपने सिंहासन पर विराजमान हुए और नवयौवन रूप मे भक्तों को दर्शन दिए।

नेत्रोत्सव पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा बड़े भाई बलराम के तीनो विग्रहों को नवयौवन रूप मे सजाया गया। महाप्रभू के नवजीवन दर्शन पाकर भावविभोर हो गए। देव स्नान यात्रा के बाद परंपरा अनुसार जब भगवान बीमार पड़ते है,तब उन्हें अज्ञातवास भेजा जाता है। इस दौरान उनके आँखो पर पटटी बांधकर नेत्रो का उपचार किया जाता है।गुरूवार को विशेष अनुष्ठान के साथ महाप्रभू को नये वस्त्र धारण कराऐ गऐ।वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा पुजा अर्चना की गई।इस अवसर पर दर्जनों भक्तों को प्रसाद खिलाई गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version