सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, गांधी मैदान (मानगो) द्वारा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ सोमवार को भूमि पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। समिति के अध्यक्ष नित्यानंद सिन्हा ने बताया कि मानगो गांधी मैदान में वर्ष 1964 से निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है।
यह भी पढे : Indian Railways: ट्रेन की Pantry Car और Base Kitchen में लगेंगे AI CCTV, खाने की क्वालिटी पर 24 घंटे नजर
इस वर्ष समिति अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण लेकर आ रही है। पंडाल को उत्तराखंड के प्रसिद्ध ‘बाबा केदारनाथ मंदिर’ की भव्य थीम पर तैयार किया जाएगा, ताकि जमशेदपुर और आसपास के श्रद्धालु केदारनाथ धाम के अलौकिक दर्शन का अनुभव कर सकें।
भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष नित्यानंद सिन्हा, वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव, जटा शंकर पाण्डेय, अजय मिश्रा, वार्ड पार्षद एवं उपाध्यक्ष राजू प्रजापति, दिलीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, अरुण सिंह तथा अर्जुन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समिति के महासचिव विजय तिवारी, सचिव राहुल कुमार हिन्दू, संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष सौरव सिंह, निल कमल शेखर, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, सदस्य विष्णु पोद्दार, साहिल सिंह, आयुष आदि उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर इस वर्ष के महोत्सव को अनुशासित, सुरक्षित और भव्य रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।










