---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

ईडी पार्टी के चंदा चोरों को चोरी करते जरा भी शर्म नहीं आई, इन्हें तो सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है- संजय सिंह

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
ईडी पार्टी के चंदा चोरों को चोरी करते जरा भी शर्म नहीं आई, इन्हें तो सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है- संजय सिंह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने आयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम के मंदिर से उनकी पादुकाएं और गले का हार चोरी होने का मामला सामने के पर ईडी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। “आप” के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि एक राजा भरत थे, जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की “पादुकाएं” रखकर 14 वर्ष तक अयोध्या में राज किया और एक भाजपाई हैं जिन्होंने प्रभु श्रीराम की पादुकाएं हीं चोरी कर लीं। इससे पहले 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़, 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ और 9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ में खरीदी गई। इन्हें चोरी करते जरा भी शर्म नहीं आई। इन्हें तो सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढे : BRICS सुरक्षा सलाहकार बैठक 22 जून से भारत में, वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर होगी अहम चर्चा

संजय सिंह ने कहा कि पहले 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में खरीदी गई, फिर 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में और उसके बाद 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ 47 लाख में खरीदी गई। इसके बाद दान पात्र और बहुमूल्य प्रतिष्ठित राम शिलाओं की चोरी के मामले भी सामने आए। इन सब घटनाओं से करोड़ों हिंदुओं का मन दुखी और पीड़ित हुआ है।

संजय सिंह ने बताया कि देशवासियों को यह जानकर हैरानी होगी कि इन बेईमानों ने प्रभु राम की पादुकाएं और उनके गले का हार भी चोरी कर लिया है। ईडी पार्टी के इन चंदा चोरों और बेईमानों को ऐसा करते हुए बिल्कुल शर्म नहीं आती।

संजय सिंह ने कहा कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 14 वर्ष के वनवास पर थे, तब उनके भाई राजा भरत ने उनकी पादुकाएं रखकर शासन चलाया था। लेकिन चंदा चोर ईडी पार्टी और उनके गुरुओं ने उन्हीं प्रभु राम की पादुकाएं चुरा ली हैं। ऐसे में अब इन लोगों को सत्ता में बने रहने और देश पर शासन करने का कोई हक नहीं है।

संजय सिंह ने कहा कि गांवों में अगर कोई व्यक्ति मंदिर में छोटी-मोटी चोरी भी कर लेता है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार हो जाता है। लोग उसे घर पर खाना खाने नहीं बुलाते, उसके निमंत्रण में नहीं जाते और कई पीढ़ियों तक उसका बहिष्कार होता है। लेकिन ये चंदा चोर और बेईमान प्रभु राम की पादुकाएं, हार और शिलाएं चुरा रहे हैं तथा जमीनों व चढ़ावे में घोटाला कर रहे हैं। उन्होंने देश की जनता से आह्वान किया कि वे इन चीजों को अब और बर्दाश्त न करें, जागें और इन बेईमानों के खिलाफ अपनी आवाज मजबूती से उठाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट