Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बिल्डर्स को जमीन देकर गोवा को बर्बाद करने पर तुली ईडी पार्टी की सरकार- केजरीवाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिल्डर्स को जमीन देकर गोवा को बर्बाद करने पर तुली ईडी पार्टी की सरकार- केजरीवाल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा क्रांति दिवस पर आजाद मैदान में शहीदों को श्रद्वांजलि देने जा रहे कारापुर के लोगों को हिरासत में लेने पर ईडी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

यह भी पढे : अयोध्या कोतवाली में चंपत राय समेत अन्य के खिलाफ भेजी तहरीर, ट्रस्ट को तुरंत भंग करने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का इरादा कारापुर में बिल्डर्स को ज़मीन देकर गोवा को पूरी तरह बर्बाद करने का है। आज गोवा क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन गोवा में ऐसी सरकार आएगी, जो अंग्रेजों और पुर्तगालियों से भी ज्यादा तानाशाही करेगी। जैसे अंग्रेजों और पुर्तगालियों का अहंकार टूटा था, वैसे ही एक दिन भाजपा का अहंकार भी टूटेगा और जनता की जीत होगी।

गोवा दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस सरकार का पूरा प्लान बिल्डरों और कॉलोनाइजर्स को जमीन देकर कारापुर को पूरी तरह से बर्बाद करने का है। इसमें करोड़ों-अरबों रुपए का लेनदेन हुआ है। कारापुर के निवासी बिल्कुल नहीं चाहते कि यह प्रोजेक्ट वहां लागू हो।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज गोवा क्रांति दिवस के मौके पर कारापुर के लोग शांतिपूर्ण तरीके से आजाद मैदान आकर अपने शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे। यह हर भारतीय का अधिकार है कि वे ऐसे ऐतिहासिक दिन पर आकर अपने शहीदों को सम्मान दे सकें। लेकिन इन लोगों को थाने में रोक लिया गया है। बहुत से लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें आजाद मैदान नहीं आने दिया जा रहा है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी विडंबना है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज हम गोवा क्रांति दिवस इसलिए मना रहे हैं क्योंकि इसी दिन हमारे लोगों ने पुर्तगालियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। उन्होंने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके मडगांव में एक सभा की थी, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जब 1961 में गोवा को आजादी मिली थी, तो लोगों ने सोचा था कि अब वे अपने स्वतंत्र देश का हिस्सा बन रहे हैं और उन्हें सच्ची आजादी मिलेगी। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि सत्ता में एक ऐसी सरकार आएगी जो पुर्तगालियों और अंग्रेजों से भी ज्यादा बदतर, षड्यंत्रकारी और अत्याचारी होगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों और पुर्तगालियों का अहंकार नहीं चला, उसी तरह ईडी पार्टी का अहंकार भी नहीं चलेगा। एक दिन इनका अहंकार जरूर टूटेगा और अंततः जनता की ही जीत होगी। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कारापुर के निवासियों के साथ है और उन सभी लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है, जो अपने-अपने इलाकों में अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator