Dr Abhishek Child Care

झारखंड, बिहार, यूपी सहित इन राज्‍यों में 20 सितंबर तक दिखेगा डीप डिप्रेशन का असर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड, बिहार, यूपी सहित इन राज्‍यों में
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित डीप डिप्रेशन धीरे-धीरे पश्चिम की ओर 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से गत 6 घंटों के दौरान बढ़ा है। आज सुबह 5.30 बजे के आसपास उसी क्षेत्र के करीब स्थित है। इसके कारण 20 सितंबर तक अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर झारखंड, बिहार, यूपी सहित कई राज्‍यों में असर दिखेगा।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा-पटना समेत 6 वंदे भारत ट्रेन को किया समर्पित, कई योजनाओं को दिखायी ऑनलाइन हरी झंडी

डीप डिप्रेशन कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पश्चिम उत्तर पश्चिम में लगभग 40 किमी, बांकुरा (पश्चिम बंगाल) के पूर्व दक्षिण पूर्व 130 किमी, जमशेदपुर (झारखंड) के पूर्व में 190 किमी और रांची (झारखंड) के पूर्व दक्षिण पूर्व 290 किलोमीटर के करीब स्थित है।            

इसके धीरे-धीरे, लगभग गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में पश्चिम की ओर बढ़ने और आज 15 सितंबर की दोपहर तक डीप डिप्रेशन की अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद, यह झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा। अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल जाएगा।

जमशेदपुर रांची में हो रही है झमाझम बारिश

डीप डिप्रेशन के चलते बने निम्न दबाव के कारण झारखंड के रांची जमशेदपुर देवघर समेत राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार भारी बारिश जारी है इस दौरान करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है। लगातार बारिश से नदी नाले  लबालब हो रहे हैं। सड़कों पर पानी भर रहा है। निचली इलाकों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। विभाग के मुताबिक 16 सितंबर को पूर्वी मध्‍य प्रदेश में अति भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक 17 सितंबर को पूर्वी मध्‍य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्‍तर प्रदेश, पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 18 सितंबर को असम, मेघालय, पश्चिम मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 19 को असम और मध्‍य प्रदेश एवं 20 सितंबर को असम और मेघायल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator