गोलमुरी केरला समाजम के प्रांगण में ओणम का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

सोशल संवाद / डेस्क : आज गोलमुरी स्थित केरला समाजम स्कूल परिसर में केरला समाजम द्वारा बड़े ही धूमधाम से ओणम का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केरला समाजम के अध्यक्ष मुरलीधरन ने बताया कि हम लोग अपनी केरल की परंपरा और संस्कृति का निर्वहन कर रहे हैं। इस समय हमारे यहां धान की फसल होती है। हम लोग इस त्यौहार के अवसर पर अपनी परंपरागत धोती पहनते हैं और केले के पते में 22- 23 प्रकार के भोज्य सामग्री ग्रहण करते हैं। हमारा यह त्योहार दो महीने तक चलता है। जिसमें गीत संगीत नृत्य रंगोली प्रतियोगिता आदि शामिल है। हम लोग सीएसआर के तहत यह स्कूल भी चलाते हैं।

मुरलीधरन ने बताया कि ओणम का पर्व केरल के असुर राजा महाबली से जुड़ा हुआ है। जिससे प्रभु श्रीकृष्ण ने वामन अवतार के रूप में तीन कदम जमीन मांगी थी। पहले कदम से पृथ्वी और दूसरे कदम से आकाश नाप दिए थे और तीसरा पांव वामन अवतार प्रभ श्रीकृष्ण ने महाबली के माथे पर रखा और उसे दबाकर पाताल लोक भेज दिया। उस समय महाबली ने यह प्रार्थना की थी कि साल में मुझे एक बार प्रजा से मिलने का अवसर दिया जाए।उन्होंने बताया कि महाबली बहुत ही न्याय प्रिय और दानवीर राजा थे। उनकी दान शीलता और न्याय व्यवस्था से भगवान भी भयभीत रहते थे। जिसके कारण भगवान ने उसे पाताल लोक भेजा ओणम की तैयारी 10 दिन पहले से शुरू हो जाती है।

वहीं केरला समाजम के महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि हम लोग हर साल ओणम का पर्व बड़ी उत्सवपूर्वक मानते हैं। इस बार केरल में ओणम 29 अगस्त को मनाया जाएगा। हम लोग ओणम के पहले रविवार या बाद के रविवार में इसलिए मानते हैं ताकि सभी लोग मिलजुल कर छुट्टी के दिन उत्साहपूर्वक ओणम का पर्व मनाएं।इस अवसर पर फूलों द्वारा बड़ी सुंदर रंगोली और अर्पण बनाया जाता है। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होती है। खेलकूद होते हैं। इस में भोजन का अधिक महत्व है। 1200 के आसपास लोग आज यहां भोजन करेंगे। जिसमें विभिन्न जाति धर्म के लोग शामिल होंगे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago