अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास कल, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

By Riya Kumari

Published :

Follow
अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास कल, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज दिवंगत सरदार त्रिलोचन सिंह खनूजा (पम्मी पाजी) की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए 18 सितंबर, शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी।

यह भी पढे : Madras High Court: विधायक के इस्तीफे पर हाई कोर्ट के सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चर्चा

इस दौरान साकची गुरुद्वारा साहिब में गुरुबाणी कीर्तन, अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। परिवार और शुभचिंतक दिवंगत त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बता दें कि सरदार त्रिलोचन सिंह खनूजा का 13 सितंबर को मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद 14 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन की खबर के बाद से साकची काली माटी रोड स्थित आवास पर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

अंतिम अरदास कार्यक्रम

  • तारीख: 18 सितंबर 2026, शुक्रवार
  • समय: दोपहर 12 बजे से
  • स्थान: साकची गुरुद्वारा साहिब, जमशेदपुर
  • कार्यक्रम: गुरुबाणी कीर्तन, अंतिम अरदास एवं श्रद्धांजलि सभा
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट