---Advertisement---

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रहे मुख्य अतिथि

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
श्रीनाथ विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज दिनांक 24-12-2025 को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत श्रीनाथ विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया । समारोह के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर केवल विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी गर्व और उपलब्धि का समय है उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आज से आपकी नई यात्रा आरंभ हो रही है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में DTC के नए 192A और 212A रूट से मेट्रो कनेक्टिविटी और बस सुविधा बेहतर

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है बल्कि यह आपके संघर्ष, अनुशासन, परिश्रम और संकल्प का भी प्रतीक है ।  अब आपके जीवन में एक नई यात्रा आरंभ हो रही है जहां ज्ञान के साथ-साथ मूल्य, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व भी आपके पहचान बनेंगे श्रीनाथ विश्वविद्यालय राज्य में एक निजी विश्वविद्यालय के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है । निजी विश्वविद्यालय से यह अपेक्षा की जाती है कि वह यूजीसी द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करें, शिक्षण संस्थानों में आधारभूत संरचना मौजूद हो, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और अकादमिक अनुशासन का पूर्णत: पालन करें। मुझे आशा है कि यह विश्वविद्यालय छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए उच्च शैक्षणिक मानकों, योग्य संकाय, शोध नवाचार तथा नैतिक मूल्यों के साथ निरंतर आगे बढ़ेगा ।

प्रतिस्पर्धा के इस युग में मात्र उपाधि हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार परक शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है इस संदर्भ में मै यह भी अपेक्षा करता हूं कि विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल सक्रिय, प्रभावी और उद्योगों से जुड़ा हो ताकि यहां से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य का निर्माण कर सके। विश्वविद्यालय का प्रयास होना चाहिए कि विद्यार्थी सुसंस्कृत, सक्षम और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित हो।

दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुझे आज यहां आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। आज का दिन पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण लेकर आया है। आप विद्यार्थियों के लिए यह बहुत यादगार समय है। हमारा सरायकेला क्षेत्र प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आप अपने संस्कारों और मिट्टी को कभी ना भूले। आप केवल नौकरी पाने के लिए ना पढे बल्कि आपको एक अच्छा इंसान भी बनना है। मैं आप सभी विद्यार्थियों को आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। माननीय राज्यपाल महोदय के माध्यम से दीक्षांत समारोह का शुभारंभ तथा कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा की गई।

प्रथम दीक्षांत समारोह में 2021 से लेकर 2023 अकॉदमिक सत्रों (2021/2022/2023) के विधार्थियों को डिग्री से सम्मानित किया गया। कुल 529 डिग्रीयां प्रदान की गई जिनमें 44 विधार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया जिनमें अंग्रेजी के 4 विधार्थी, एजुकेशन के 1, पत्रकारिता एंव जनसंचार के 3, इकोनॉमिक्स के 2, भूगोल के 2, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के 11, आईटी के 5, मैथेमेटिक्स के 1, भौतिकी से 1, रसायन से 1, इंजीनियरिंग से 6 फाइन आर्टस से 2, योगा से 4, हिंदी में 1 और फॉर्मेसी से 1  इसके अलावा 121 स्नातकोत्तर, 169 स्नातक एंव 239 डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की  गई ।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने स्वागत भाषण देते हुए सभा में उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस एन सिंह ने विश्वविद्यालय का परिचय दिया। मुख्य अतिथि समेत सभी मंच पर पदासीन लोगों ने सौवेनियर का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ याहिया मजूमदार ने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों  को सत्य, सेवा, सहयोग तथा मानवता की सेवा के लिए शपथ दिलवाया।

समारोह में संस्था के संस्थापक शम्भू महतो, संध्या महतो प्रबंधन की सदस्य अनिता महतो के अतिरिक्त श्रीनाथ विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।

डिपार्टमेंट के साथ 44 स्वर्ण पदक विजेताओ के नाम

  • सोनाली कर –  एम ए इंग्लिश
  •  अंजलि कौशल- एम ए इंग्लिश
  •  इंदु कुमारी – एम ए इन एजुकेशन
  •  रूम्ना ओझा – एम ए जर्नलिज्म एन्ड मा कम्यूनिकेशन
  •  चंदन महतो – एम ए जर्नलिज्म एन्ड मा कम्यूनिकेशन
  •  सुप्रिया गुप्ता – एम ए इकोनॉमिक्स
  •  अंजू बा – एम ए भूगोल
  •  नीलम कुमारी – एम ए भूगोल
  •  हेना डे – एम कौम
  •  नंदिनी कुमारी – एम बी ए
  •  कोमल कुमारी प्रसाद – एम बी ए
  •  सुशोभित कुमार चौबे – एम बी ए
  •  साहिरा मोहंता – एम सी ए
  •  आशीष साह – एम सी ए
  •  मिथुन मिश्रा – एम सी ए
  •  झिनुक भक्त – एम ए सी मैथेमैटिकस
  •  दीपक प्रमाणिक – एम ए सी फिजिक्स
  •  अमिता कुमारी – एम  ए सी केमेस्ट्री
  •  प्रसेनजीत कुमार महतो – बी ए इंग्लिश
  •  जुनशिखा घोष विश्वास – बी ए इंग्लिश
  •  मौसमी बेहरा –  बी ए हिन्दी
  •  सौविक मंडल – बी ए जेएमसी
  •  अमृत ​​तांती – बी ए इकोनॉमिक
  •  गंगामणि तांती –  बी ए भूगोल
  •  देबजीत प्रमाणिक – डिपलोमा  इन फाईन आर्ट्स
  •  रिया दास – बैचलर औफ फाइन आर्ट्स
  •  अंजू महतो – बी कौम
  •  काजल कुमारी –  बी कौम
  •  मोहित कुमार गुप्ता –  बीबी ए
  •  पूजा कुमारी गोप – बीबी ए
  •  अंतरजीत प्रधान – बीसीए
  •  राजन भगत – बीसीए
  •  शिवानी लेंका – बी ए सी मैथेमेटिक्स
  •  मो तारिक आलम अंसारी – डिप्लोमा मैकेनिकल
  •  मनीषा कुमारी – डिप्लोमा कम्प्यूटर साइंस
  •  सास्वत सत्यम यादव – डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग
  •  शुभम् शंकर – डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग
  •  नेहा प्रसाद – डिप्लोमा कम्प्यूटर साइंस
  •  अंजलि गुप्ता – डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल
  •  टिंकू सिंह – डिप्लोमा योगा
  •  दुर्गा प्रसाद मिश्र – डिप्लोमा योगा एन्ड नैचुरोपैथी
  •  गीताली मुखर्जी – डिप्लोमा योगा एन्ड नैचुरोपैथी
  •  सुखेंदु महतो – बी ए योगा एन्ड नैचुरोपैथी
  •  उमेश महतो – डी फार्मा
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version