Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

आरोग्य मेला का लगातार आयोजन हो – रघुबर दास

By Riya Kumari

Published :

Follow
रघुबर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री शीतला माता मंदिर और लायंस क्लब के सयुक्त तत्वाधान भालूबासा के शीतला भवन मे आयोजित विशाल आरोग्य मेला मे 432 लोगो का विभिन बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह समिति के मुख्य संरक्षक रघुबर दास ने मेला का उद्घाटन किया.

यह भी पढे : केंद्र सरकार की बजट निराशाजनक सिर्फ जुमलों की बरसात : सुधीर कुमार पप्पू

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दास ने मंदिर समिति के प्रयास का सेवा कार्य के लिये मंदिर सम्मिति की सरहना करते हुए कहा ऐसा आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए उन्होंने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा जब डबल इंजन की सरकार थी उस समय हर ब्यक्ति तक इलाज पहुंचाने के उदेश्य से मोदी ज़ी ने दुनिया की सबसे आयुष्मान योजना की घोषणा झारखंड की धरती से किया गया था.विशिष्ट अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने डॉक्टरो को सम्मानित किया तथा पीड़ित मानवता की सेवा मे उनके योगदान को नमन किया…समिति के अध्यछ पवन अग्रवाल ने स्वागत सम्बोधन करते हुए कहा की मानवता की सेवा हमारा सामजिक कार्य है.

हिर्दय रोग,महिला,आँख, दांत, समान्य बीमारी सहित शुगर,बी पी की जांच की गई. सीनियर सिटीजन के लिये भारत सरकार की योजना आयुष्मान के तहत सौ लोगो का कार्ड बना कर वितरित किया गया.
इस अवसर पर कमलेश साहू, रामबाबू तिवारी, मिथलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, कल्याणी सरण, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रंजीत सिंह, पप्पू उपाध्यय, अभिषेक सिंह, रितेश झा, सुब्रतो घोष, राजा बाग, राम नगीना यादव, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, लायंस क्लब की अध्यछ सीमा मलिक, विपलव मलिक, सैलेश गुप्ता, शशि सिंह, जीवन साहू, नंदजी सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा सहित काफ़ी संख्या मे लोग शामिल हुए

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator