झारखंड में गर्मी ने दिखाए तेवर…45 डिग्री तक जा सकता है तापमान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रांची समेत पूरे झारखंड में गर्मी प्रचंड रूप लेती जारी है। आनेवाले समय में राज्य का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री को भी पार कर सकता है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम भी 42.0 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर राज्य के पलामू प्रमंडल और आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा। इस दौरान यहां के जनजीवन को लगातार गर्म लहर का सामना करना पड़ सकता है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना मोचा तूफान अगले 48 घंटों के दौरान म्यांमार और बांगलादेश के तट से टकराएगा। झारखंड में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान आंशिक बादल छा सकते हैं। बावजूद मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। 16 से 18 मार्च के बीच हल्के बादल और कहीं-कहीं छिटपुट या हल्की बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

विभाग के अनुसार 25 मार्च तक मौसम में बदलाव की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान के 45 तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में यह 30.0 डिग्री तक जा सकता है। अगले दो सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 30 डिग्री तक रहने की संभावना जतायी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---