घर बन जाएगा थिएटर, भारत में आए 85 इंच तक के तीन Smart TV

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : घर पर थिएटर का मजा लेने के लिए बड़ा Smart TV खरदीने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोनी ने बड़े स्क्रीन साइज वाले 3 धांसू टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने 43 इंच से 85 इंच साइज वाले टीवी बाजार में उतारे हैं। दरअसल, कंपनी ने एडवांस फीचर्स से लैस अपनी नई Sony BRAVIA X80L स्मार्ट टीवी सीरीज को भारत में लॉन्च किया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें 43 इंच, 50 इंच और 85 इंच डिस्प्ले शामिल हैं। नए टीवी की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है और इन्हें 19 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। सोनी ने X80L सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए हैं – 43-इंच, 50-इंच और 85-इंच। बेस 43-इंच मॉडल की कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, और आप 50-इंच वेरिएंट को 1,14,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

ये दोनों मॉडल भारत में 19 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक खरीदार इन्हें सोनी सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और भारत में ई-कॉमर्स पोर्टल्स से खरीद सकते हैं। सोनी ने अभी तक टॉप-ऑफ-द-लाइन 85-इंच मॉडल की कीमत और उपलब्धता के बारे में घोषणा नहीं की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट