Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

केजरीवाल के मुख्य मंत्री बनने की कल्पना भारत की न्यायिक व्यवस्था का अपमान करता है जिसने केजरीवाल के मुख्य मंत्री के रूप में काम करने पर रोक लगाई है – कमलजीत सहरावत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
केजरीवाल के मुख्य मंत्री बनने की कल्पना भारत की न्यायिक व्यवस्था का अपमान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा है की दिल्ली की महिलाओं का इससे बड़ा अपमान नही हो सकता की आतिशी मार्लेना मुख्य मंत्री पद पर होते हुए भी यह घोषणा कर रही हैं की अगर उनकी पार्टी जीती तो अरविंद केजरीवाल मुख्य मंत्री होंगे। बेहतर होता की आतिशी मार्लेना कौन भाजपा का मुख्य मंत्री होगा जैसे कयास लगाने की जगह यह सोचतीं की जिस व्यक्ति पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की बंदिशें हैं वह अरविंद केजरीवाल किस मुंह से पुनः मुख्य मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं ?

यह भी पढ़े : दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने केजरीवाल आवास के बाहर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन; “लिट्टी चोखा खाएंगे, केजरीवाल को भगाएंगे- दाल भात खाएंगे, केजरीवाल भगाएंगे” के लगे नारे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कमलजीत सहरावत ने कहा है की जब कोई यह कहता है की दिल्ली का अगला मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल होगा वह तीन गलतियां करता है :

1. केजरीवाल के मुख्य मंत्री बनने की कल्पना भारत की न्यायिक व्यवस्था का अपमान करता है जिसने केजरीवाल के मुख्य मंत्री के रूप में काम करने पर रोक लगाई है।

2. जब कोई कहता है की अगला मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल होगा वह यह तय करता है की सुश्री आताशी चुनाव हारेंगी और मुख्य मंत्री पद खाली होगा।

3. जब कोई कहता है की अरविंद केजरीवाल आई.आई.टी. से पढ़े हैं तो मुख्य मंत्री बनने के अधिकारी हैं तो वह लोकतंत्र का अपमान करता है क्योंकि लोकतंत्र में मुख्य मंत्री किसी शिक्षा डिग्री के आधार पर नही जनता के चुने विधायकों के समर्थन से बनता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator