Dr Abhishek Child Care

अमर बलिदानी महाराणा प्रताप जैसे महाप्रतापी देशवासियों के सर का ताज हैं , हृदय में सदैव बसे रहेंगे- अमरप्रीत सिंह काले

By Riya Kumari

Published :

Follow
अमर बलिदानी महाराणा प्रताप जैसे महाप्रतापी देशवासियों के सर का ताज हैं , हृदय में सदैव बसे रहेंगे- अमरप्रीत सिंह काले
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : मरीन ड्राइव स्थित महाराणा चौक पर झारखंड क्षत्रिय संघ के तत्वावधान में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती समारोह में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग, राष्ट्रनिष्ठा एवं स्वाभिमान को भावपूर्ण नमन किया।

यह भी पढे : मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के महान योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्र गौरव, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों, अभावों और संघर्षों के बीच भी कभी अपने स्वाभिमान एवं राष्ट्रधर्म से समझौता नहीं किया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख की प्रेरणा देता है , उन्होंने कहा अमर बलिदानी महाराणा प्रताप जैसे महाप्रतापी हमारे सर का ताज हैं  और देशवासियों के हृदय में सदैव बसे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। हल्दीघाटी का युद्ध केवल एक युद्ध नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए लड़ा गया ऐतिहासिक संकल्प था। महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रप्रेम, साहस, आत्मसम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जब-जब भारत की वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति की बात होगी, तब-तब वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का नाम श्रद्धा और गर्व के साथ लिया जाएगा। उनका अमर जीवन सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का प्रकाशपुंज बना रहेगा। 

काले ने आयोजन समिति से अध्यक्ष , समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का इस शैर्यमय सफल आयोजन के किए हृदय से आभार प्रकट किया है , उन्होंने कहा की अपने वीरों को सम्मान देने की परंपरा हमारे समाज , नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत है ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version