Advertisement 2

यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी दूर हो, अचानक रद्द नहीं किया जाए तीसरी DRUCC मीटिंग में फिर उठा मुद्दा

By Riya Kumari

Published :

Follow
यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी दूर हो, अचानक रद्द नहीं किया जाए तीसरी DRUCC मीटिंग में फिर उठा मुद्दा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल डिवीजन के तीसरे डिविजनल रेल यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (DRUCC) की बैठक शुक्रवार को चक्रधरपुर डीआरएम मीटिंग हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता डीआरएम तरुण हुरिया ने की। बैठक के दौरान यात्रियों की सुविधाओं और सेवा की गुणवत्ता में और सुधार के उपायों पर चर्चा हुई।

यह भी पढे : 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, अपहरण मारपीट कर कार लूटने का आरोपी खुला घूम रहा है

बैठक में रेलवे स्टेशनों पर गर्मी से पहले पेयजल की स्थिति बेहतर करने, शौचालयों की नियमित सफाई पर जोर दिया गया। लगातार लेट चल रही ट्रेनों को समय से चलाने की मांग की गई। डीआरयूसीसी सदस्यों ने कहा-चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेन लगातार लेट हो रही है। यात्री परेशान है। ट्रेनों का परिचालन सहीं समय से हो यह जरूरी है।

बड़े स्टेशनों के साथ ही छोटे स्टेशनों पर लिफ्ट व एक्सक्लेटर लगाने और कोरोना के पूर्व छोटे स्टेशनों से हटाए गए ट्रेनों के स्टॉपेज को पूर्व के तरह बहाल करने की मांग उठी। दिव्यांगों के लिए हर स्टेशन पर एक अलग टिकट काउंटर की मांग हुई। अचानक ट्रेनों के रद्द होने के मुद्दे को भी उठाया गया। कहा गया कि जब टिकट 60 दिन पूर्व से कटती है तो रेलवे अपने प्लानिंग भी पहले से करे। अचानक ट्रेन रद्द होने से लोग परेशान होते है। टाटा-फारबिसगंज सीधी ट्रेन सेवा की मांग की गई। ट्रेनों के कोच को जल्द से जल्द एलएचबी में बदलने की मांग की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version