सोशल / डेस्क : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य औषधि निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। यह भर्ती स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, नामकुम, रांची के लिए हो रही है। कुल 30 पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, नियम 3(C) बनाम 3(E) को लेकर क्यों मचा विवाद?
ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ: 29 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
- आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
आयोग ने उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश पढ़ने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर +91 94313 01636 और +91 9431301419 पर कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण: भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इस भर्ती के माध्यम से राज्य के योग्य उम्मीदवारों को औषधि निरीक्षक के पद पर करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।










