Dr Abhishek Child Care

गुरु अर्जन देव का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का अनुपम उदाहरण – अमरप्रीत सिंह काले

By Riya Kumari

Published :

Follow
गुरु अर्जन देव का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का अनुपम उदाहरण - अमरप्रीत सिंह काले
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सिख धर्म के पंचम गुरु, धन-धन गुरु अर्जन देव महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर सोनारी एयरपोर्ट के समीप सिख नौजवानों द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव से छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन के बीच चना एवं शरबत (प्रसाद) का वितरण कर गुरु साहिब की शिक्षाओं एवं सेवा परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढे : सोनारी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित:  सुधीर कुमार पप्पू

इस अवसर पर समाजसेवी सह झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी उपस्थित हुए। उन्होंने गुरु अर्जन देव महाराज की पावन शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन त्याग, तपस्या, सहनशीलता, सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया, जो समस्त मानव समाज के लिए युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत रहेगा।

काले ने कहा कि आज के युवाओं द्वारा छबील जैसी सेवा गतिविधियों का आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करता है। गुरु साहिब का संदेश हमें निस्वार्थ सेवा, परोपकार, सहिष्णुता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने इस पुनीत आयोजन के लिए सभी युवा आयोजकों को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।

अंत में उन्होंने वाहेगुरु जी से अरदास की कि वे सभी नौजवानों को सदैव सत्य, सेवा, सदाचार एवं राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator