---Advertisement---

राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य मार्ग भद्राशाही चौक से टोटो तक मुख्य मार्ग घंटो जाम

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा ) : जोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भद्राशाही चौक से गुवाली की ओर जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य सड़को पर प्रतिदिन लगने वाले जाम एवं उड़ते धूल से राहगीरों एवं क्षेत्रवासी त्राहिमाम कर रहे है।आज बुद्धवार को दिन के समय भद्राशाही पंचायत के टोटो ग्राम निकट से तीन से चार किलोमीटर की दुरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के मुख्य सड़को पर जाम लगी रही।

जाम के कारण प्रतिदिन चलने वाले पब्लिक बस,स्कूल बस समेत रोजमर्रा के आवश्यक वाहन घंटो मशक्कत के बाद जाम से निकले। क्षेत्रवासियों की मानै तो राष्ट्रीय राजमार्ग 520 भद्राशाही से गुवाली के बीच ज्यादा जाम रहने के मुख्य कारणो मे एक है,अवैध पार्किंग है।तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्गो के निकट लौह अयस्क खादान मे माल ढ़लाई मे लगे मालवाहक वाहनो का पार्किंग स्थल भी राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य सड़के है।

सड़को पर तीन चार लाईनो मे खड़े वाहनो के आपाधापी एवं अनियंत्रित तरिके से परिवहन के कारण जाम लग रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग520 पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के प्रति स्थानीय प्रशासन के साथ साथ खादान कंपनियों के सुरक्षा विभाग के उदासीन रवैया भी है।मुख्य सड़को पर अवैध पार्किंग के कारण 2024 जनवरी से अब तक दर्जनों सड़क हादसा घट चूकी है,जिसमे कितनो की मौत भी हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग520 के मुख्य सड़को पर लगने वाले जाम एवं अवैध पार्किंग पर प्रशासन कब तक रोक लगाती है। ये समय बताऐगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version