सोशल संवाद / जमशेदपुर : मार्च के पहले सप्ताह से ही शहर में गर्मी का असर स्पष्ट रूप से दिखने लगेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। 7 मार्च तक आसमान में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन वर्षा के आसार नहीं हैं। कड़ी धूप के कारण दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा। दूसरे सप्ताह में मौसम का रुख बदल सकता है।

यह भी पढे : हेलीकॉप्टर एंबुलेंस जल्द होगी शुरू, सुदूर इलाकों से रांची लाए जाएंगे मरीज
आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे अस्थायी राहत तो मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ने की भी आशंका है। मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। महीने के अंतिम सप्ताह में गर्मी और तेज हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 30 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पिछले दो वर्षों से मार्च में 20 तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान पूरे महीने 14-15 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। होली के दिन वर्षा की संभावना नहीं है और तेज धूप के बीच त्योहार मनाया जाएगा।
पिछले दो सालों से शहर का अधिकतम तापमान मार्च महीने में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। पिछले साल 16 मार्च को शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड 000 हुआ था। 2017 में मार्च महीने में शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड हुआ था। यह पिछले 11 साल में सबसे अधिक है। इधर, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे।









