भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ महानगर इकाई की बैठक प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के मुख्य उपस्तिथि में हुई

सोशल संवाद/डेस्क :  भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ जमशेदपुर महानगर इकाई की बैठक आज साकची के एक होटल में प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के मुख्य उपस्तिथि में व्यवसायिक प्रकोष्ठ, जमशेदपुर महानगर के सहसंयोजक अमृत कुमार चौधरी के संयोजन में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 अक्टूबर को झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के संकल्प यात्रा को लेकर रखी गई थी। इस संकल्प यात्रा में व्यवसायिक प्रकोष्ठ की भागीदारी सुनिश्चित करवाना तथा इस संकल्प यात्रा को जमशेदपुर के व्यवसाईयों का समर्थन मिले इस उद्देश्य से यह बैठक रखी गई।

बैठक में व्यवसाईयों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले संकल्प यात्रा में व्यवसायिक प्रकोष्ठ व्यापारियों के साथ मिलकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ यह प्रयास करेगा कि जमशेदपुर के व्यवसाईयों की समस्या को प्रदेश के नेताओं तक पहुंचाया जाए और इसका समाधान किया जाए। क्यूंकि अभी जी झामुमो और कांग्रेस की सरकार द्वारा व्यवसयिओं की हिट में न कोई कार्य किया जा रहा है न ही झारखण्ड के व्यवसायी सुरक्षित हैं।

हर सरकारी कार्यालय घूसखोरी का अड्डा बना हुआ है।  नीरज सिंह ने कहा कि व्यवसाईयों और आम जनता के बीच समन्वय का कार्य भी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा किया जायेगा। जनता की परेशानियां तथा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के माध्यम से व्यवसायि क्षेत्र की समस्याओं पर भी काम करेंगे।  प्रकोष्ठ एक जनता और व्यवसायिओं के बिच का एक माध्यम बनेगा जहां व्यवसयि अपने सी.एस.आर फण्ड का जरूरतमंद लोगों के लिए  प्रयोग करने के लिए आगे आएंगे।

नीरज सिंह ने कहा कि हम व्यवसाईयों के लिए अपनी जिम्मेदारी अपने परिवार, समाज और देश के प्रति बहुत बड़ी है जिसे कि हमें पूरे मन और लगन से निभाना है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश के सदस्य पूर्व सेल्स टैक्स कमिश्नर सीताराम जी, प्रदेश के सदस्य अर्जुन शर्मा जी, प्रदेश के सदस्य राजीव सिंह जी,सदस्य दिनेश अग्रवाल जीऔर  सदस्य पंकज कांटिया जी मौजूद रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago