सोशल संवाद / डेस्क : पिछले 2–3 सालों में AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। आज घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेज से लेकर फैक्ट्रियों तक AI टूल्स का यूज हो रहा है। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई टेक कंपनियों ने अपने-अपने AI चैटबॉट लॉन्च किए हैं।

यह भी पढे : Phone Hacking: मोबाइल हैक होने के संकेत और बचाव के जरूरी तरीके
भारत में ये कंपनियां यूजर्स को आकर्षित करने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन और एक्स्ट्रा फीचर्स भी दे रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला AI चैटबॉट कौन-सा है? आइए जानते हैं टॉप AI चैटबॉट्स और उनके मंथली एक्टिव यूजर्स के बारे में।
1. ChatGPT बना भारत का नंबर-1 AI Chatbot
इस लिस्ट में ChatGPT सबसे आगे है। भारत में इसके करीब 14.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।
ChatGPT का इस्तेमाल राइटिंग, पढ़ाई, कोडिंग, नौकरी की तैयारी, कंटेंट क्रिएशन और रोजमर्रा के सवालों के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है।
2. तेजी से बढ़ रहा है Google Gemini
दूसरे नंबर पर Google का Gemini AI है, जिसके करीब 10.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।
Google की दूसरी सर्विसेज के साथ इंटीग्रेशन की वजह से इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह ChatGPT को कड़ी टक्कर दे सकता है।
3. Perplexity AI तीसरे स्थान पर
Gemini के बाद Perplexity AI तीसरे नंबर पर है। भारत में इसके लगभग 2 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।
Airtel यूजर्स को इसका प्रो वर्जन फ्री में मिलने के कारण इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। यह खासतौर पर स्टडी, रिसर्च और प्रोफेशनल वर्क के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
4. चौथे नंबर पर Elon Musk का Grok
Elon Musk की कंपनी xAI का Grok भारत में चौथा सबसे ज्यादा यूज होने वाला AI चैटबॉट है। इसके करीब 50 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।
यह ज्यादातर X (Twitter) यूजर्स के बीच पॉपुलर है और बड़े इवेंट्स या ट्रेंडिंग टॉपिक्स के समय इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है।
5. DeepSeek ने भी बनाई अपनी जगह
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर चीन की कंपनी DeepSeek AI है। भारत में इसके भी लगभग 50 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। हालांकि इसकी जानकारी अभी ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंची है, लेकिन लॉन्च के समय इसने ग्लोबल लेवल पर काफी चर्चा बटोरी थी।
भारत में AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह आंकड़े और भी ऊपर जा सकते हैं। फिलहाल ChatGPT सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला AI चैटबॉट है, लेकिन Gemini और Perplexity जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। AI की यह रेस आने वाले सालों में टेक्नोलॉजी की दुनिया को पूरी तरह बदल सकती है।










