Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

राजनगर में जच्चा-बच्चा मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद जोबा माझी, 4.20 लाख रुपये का सौंपा चेक

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राजनगर: राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान जच्चा एवं नवजात शिशु की मौत के मामले में सांसद जोबा माझी ने बुधवार को हाथीसिरिंग गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह तथा राजनगर बीडीओ मलय कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढे : बिष्टुपुर P&M मॉल पर 1.68 करोड़ लेबर सेस बकाया, 30 दिन में जमा करने का आदेश

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सांसद एवं उपायुक्त ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मौके पर सांसद जोबा माझी ने पीड़ित परिवार के आश्रित को राज्य सरकार की ओर से 4 लाख रुपये तथा तत्काल सहायता राशि के रूप में 20 हजार रुपये, कुल 4 लाख 20 हजार रुपये के दो चेक सौंपे।

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने पीड़िता के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने तथा पीड़ित पति को आउटसोर्सिंग के माध्यम से गांव के आसपास रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और एक चिकित्सक को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator