सोशल संवाद / डेस्क (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) : ओडिशा राज्य के केंदुझर जिले के बड़बिल स्थित बैंक आँफ महाराष्ट्र मे बीते 19 जनवरी 26 को अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई डकैती मेझारखंड के धनबाद मे ओडिशा पुलिस एवं धनबाद पुलिस के संयुक्त छापेमारी मे घटना मे शामिल दो डकैत और लुट के समान हुआ बरामद।

यह भी पढे : साकची में “ड्राइव इन स्टाइल” कार एक्सेसरीज़ शोरूम का उद्घाटन, विधायक सरयू राय रहे मुख्य अतिथि
इस संबंध मे धनबाद समाहरणालय मे शनिवार को धनबाद के सीटी एसपी एवं केंदुझर एसपी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कहा कि बैंक डकैती मामले मे बड़बिल थाने मामला दर्ज कर अनुसंधान शूरू किया गया था, अनूसंधान मे मामले की तार धनबाद से जुड़ता देख केंदुझर के अपर पुलिस अधीक्षक अपने टीम के साथ धनबाद पहुंचे।
उसके बाद धनबाद पुलिस एवं केंदुझर पुलिस के एक संयुक्त टीम द्वारा धनबाद के निरसा और सिंदरी मे छापेमारी कर कांड मे शामिल चासनाला निवासी राजकुमार सिंह (27) और निरसा निवासी कुणाल राज वर्मा (33) को गिरफ्तार किया गया।धनबाद सीटी एसपी ने बताया कि डकैती के दौरान करीब 5 किलो सोना लुटा गया , जिसकी कीमत 5करोड़ रू.से अधिक आकी गई , उन्होंने बताया कि इस मामले मे पुलिस टीम द्वारा कई अन्य स्थानो पर छापेमारी जारी है।










