---Advertisement---

दिल्ली नगर निगम गत अनेक वर्षों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार से स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क का पूरा हिस्सा देने की मांग कर रहा था जिसे आज रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा किया है -प्रवीण शंकर कपूर

By Riya Kumari

Published :

Follow
Vehicle checking campaign (1)

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /नई दिल्ली 25 मार्च : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता लम्बे समय तक नगर निगम पार्षद रही हैं और उसी का परिणाम है की उन्होने दिल्ली सरकार का बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए दिल्ली नगर निगम को उचित फंड वृद्धि दी है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट:यमुना सफाई, साफ पानी के लिए 9 हजार करोड़, ₹10 लाख तक का इलाज फ्री

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा था की गत वर्ष 2024-25 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना ने प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मदों में दिल्ली नगर निगम को रूपए 3153 करोड़ की राशि आवंटित की थी जबकि श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने बजट में लगभग 12. 5% की वृद्धि देते हुए रूपए 3560 करोड़ कर दिया है।

इसी तरह भाजपा सरकार ने बी.टी.ए. मद में दिल्ली नगर निगम को 13% से अधिक की वृद्धि के साथ रूपए 3337 करोड़ दिए हैं जबकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने गत वर्ष केवल रूपए 2955 करोड़ दिए थे।

इसके अतिरिक्त दिल्ली नगर निगम गत अनेक वर्षों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार से स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क का पूरा हिस्सा देने की मांग कर रहा था जिसे आज श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा किया है।

पहले की ही तरह गत वर्ष भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क के के मद मे दिल्ली नगर निगम को मात्र रूपए 2315 करोड़ दिए थे जिसे मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वास्तविक आधार पर रूपए 3640 करोड़ किया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की हम आशा करते हैं की श्रीमती रेखा गुप्ता के नगर निगम के लम्बे अनुभव के चलते अगले कुछ वर्षों में निगम की आर्थिक स्थिती एवं सेवा स्तर दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट