राजनीति

दिल्ली नगर निगम गत अनेक वर्षों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार से स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क का पूरा हिस्सा देने की मांग कर रहा था जिसे आज रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा किया है -प्रवीण शंकर कपूर

सोशल संवाद /नई दिल्ली 25 मार्च : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता लम्बे समय तक नगर निगम पार्षद रही हैं और उसी का परिणाम है की उन्होने दिल्ली सरकार का बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए दिल्ली नगर निगम को उचित फंड वृद्धि दी है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में पहली बार ₹1 लाख करोड़ का बजट:यमुना सफाई, साफ पानी के लिए 9 हजार करोड़, ₹10 लाख तक का इलाज फ्री

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा था की गत वर्ष 2024-25 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री सुश्री आतिशी मार्लेना ने प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मदों में दिल्ली नगर निगम को रूपए 3153 करोड़ की राशि आवंटित की थी जबकि श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने बजट में लगभग 12. 5% की वृद्धि देते हुए रूपए 3560 करोड़ कर दिया है।

इसी तरह भाजपा सरकार ने बी.टी.ए. मद में दिल्ली नगर निगम को 13% से अधिक की वृद्धि के साथ रूपए 3337 करोड़ दिए हैं जबकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने गत वर्ष केवल रूपए 2955 करोड़ दिए थे।

इसके अतिरिक्त दिल्ली नगर निगम गत अनेक वर्षों से दिल्ली की केजरीवाल सरकार से स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क का पूरा हिस्सा देने की मांग कर रहा था जिसे आज श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने पूरा किया है।

पहले की ही तरह गत वर्ष भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी एवं पार्किंग शुल्क के के मद मे दिल्ली नगर निगम को मात्र रूपए 2315 करोड़ दिए थे जिसे मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वास्तविक आधार पर रूपए 3640 करोड़ किया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की हम आशा करते हैं की श्रीमती रेखा गुप्ता के नगर निगम के लम्बे अनुभव के चलते अगले कुछ वर्षों में निगम की आर्थिक स्थिती एवं सेवा स्तर दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Riya Kumari
Published by
Riya Kumari

Recent Posts

  • ऑफबीट

आलू महीनों तक ताजा रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

सोशल संवाद /डेस्क :  रसोई में सब्जियों में सबसे ज्यादा आलू का इस्तेमाल किया जाता…

4 hours ago
  • फिल्मी संवाद

श्रीलीला से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं कार्तिक आर्यन,क्या कर दिया रिश्ता कन्फर्म?

सोशल संवाद / डेस्क : अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर श्रीलीला के…

5 hours ago
  • फिल्मी संवाद

आर माधवन ने बताया खाना कैसे मन को करता है प्रभावित

सोशल संवाद /डेस्क : आजकल ज्यादातर हेल्थ प्रॉब्लम की जड़ हमारी खराब लाइफस्टाइल है. भागदौड़…

5 hours ago
  • विश्व समाचार

थाईलैंड और म्यांमार में विनाशकारी भूकंप  का हुआ हमला

सोशल संवाद /डेस्क : थाईलैंड और म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की तस्वीरें देखकर दुनियाभर…

6 hours ago
  • राजनीति

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाई रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

सोशल संवाद / नई दिल्ली रायपुर : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ाने…

6 hours ago
  • राजनीति

केजरीवाल-मनीष के हारने पर आतिशी का जश्न! – प्रवेश वर्मा का तंज

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में…

6 hours ago
AddThis Website Tools