---Advertisement---

चांदनी चौक विधानसभा की जनता अब 26 साल के भ्रष्टाचार एवं विकास अभाव से मुक्ति चाहती है – प्रवीन खंडेलवाल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चांदनी चौक विधानसभा की जनता अब मुक्ति चाहती है

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : चांदनी चौक विधानसभा में 1998 से 2024 लगभग 26 साल से एक ही विधायक हैं पर आज कभी दिल्ली की शान माने वाला यह क्षेत्र आज बदहाली का शिकार है। चांदनी चौक की बदहाली के विरोध में आज चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल चौक पर विशाल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में प्रवीन खंडेलवाल के साथ जिला चांदनी चौक अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, रवि कप्तान, अवतार सिंह एवं सतीश जैन, जिला पदाधिकारी अशोक तोमर, अमन वर्मा एवं सारिका श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता धर्मवीर शर्मा एवं गोपाल गर्ग, चाँदनी चौक मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा और जामा मस्जिद मंडल अध्यक्ष आशा वर्मा सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

यह भी पढ़े : सांसद बिद्युत बरण महतो ने लोकसभा में पटमदा क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का मामला उठाया

प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की चाँदनी चौक विधानसभा की जनता अब 26 साल के भ्रष्टाचार एवं विकास अभाव से मुक्ति चाहती है। उन्होने कहा की 1998 से 2015 तक फिर 2020 से आज तक एक ही व्यक्ति को विधायक चुन कर भी मजनू का टीला से लेकर दिल्ली गेट तक फैली चांदनी चौक विधानसभा में समस्याएं ही समस्याएं हैं समाधान कुछ नही।

सांसद ने कहा की शर्मनाक है की 26 साल से एक ही विधायक फिर भी एशिया की सबसे बड़ी थोक मंड़ी चांदनी चौक खारी बावली की सड़कें बदहाल हैं, नागरिक सुविधाओं का अभाव है तो वहीं सिविल लाइन का पाश क्षेत्र हो या मजनू के टीला के क्लस्टर सब जगह सीवर ओवर फ्लो कर रहे हैं, सफाई बदहाल है। अंगूरी बाग, तीस हजारी, नवाब गंज हो या जमुना बाजार की प्रियदर्शनी कॉलोनी सब जगह भारी जल संकट है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आज के प्रदर्शन को लेकर भाजपा द्वारा लगाये पोस्टर बैनर को दिल्ली नगर निगम कर्मियों द्वारा फाड़े जाने की निंदा करते हुए इसकी शिकायत दिल्ली नगर निगम आयुक्त से की है और सम्बंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि  दिल्ली नगर निगम द्वारा चांदनी चौक में भाजपा द्वारा लगाये पोस्टर बैनर फाड़े जाना आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---