दिल्ली की जनता केजरीवाल से कह रही है, या तो भाजपा पर लगाए आरोपों का सबूत दिखाओ या इस्तीफा दो – वीरेन्द्र सचदेवा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपने ही बुने मक्कड़ जाल में फंस गये हैं। अपनी सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं टूटते इंडी गठबंधन से ध्यान भटकाने के लियें केजरीवाल ने भाजपा पर विधायक प्रलोभन अभियान चला कर विधायक तोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही विधायकों को प्रलोभन दिये जाने के सबूत होने का दावा किया।

Sunrise Enclave

अब जब दिल्ली भाजपा ने इस झूठे विधायक प्रलोभन आरोप की पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर दी और उसकी क्राइम ब्रांच जांच शुरू हो गई तो अरविंद केजरीवाल अब फिर इधर उधर की बात कर मामला भटकाना चाहते हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली की जनता केजरीवाल से कह रही है, या तो भाजपा पर लगाए आरोपों का सबूत दिखाओ या इस्तीफा दो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट