Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मानगो की जनता प्रवासी पक्षियों से सावधान रहे, मैं हूं आपके सुख दुख की साथी- कुमकुम श्रीवास्तव

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी बयानबाजी के बीच ‘बाहरी बनाम भीतरी’ का मुद्दा अब खुलकर सामने आ रहा है। मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए स्थानीय जुड़ाव को बड़ा मुद्दा बनाया है।

यह भी पढे : डीएवी विद्यालय बोलानी में महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती पर हवन व सम्मान समारोह, छात्रों की भागीदारी

“मानगो की समस्याओं से वाकिफ ही बने मेयर”

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो का मेयर वही बनना चाहिए, जो यहां की बस्तियों, सड़कों और मूलभूत समस्याओं से भली-भांति परिचित हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रत्याशी चुनाव के समय अचानक मैदान में उतर आए हैं और उन्हें स्थानीय हालात की सही जानकारी नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि वह वर्षों से मानगो की जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रही हैं और क्षेत्र की जमीनी हकीकत को अच्छी तरह समझती हैं।

विपक्ष पर सीधा हमला

कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने विरोधी उम्मीदवारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग मानगो की 20 बस्तियों के नाम तक ठीक से नहीं बता सकते, वे यहां के विकास का रोडमैप कैसे तैयार करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि धनबल या बाहरी प्रभाव में आने के बजाय स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता दें।

तूफानी दौरा और पदयात्रा

चुनावी अभियान के तहत कुमकुम श्रीवास्तव ने कुमरूम बस्ती, डिमना पारडीह रोड, मानगो बाल्टी कारखाना और उलीडीह बस्ती समेत कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा। समर्थकों ने भी बड़ी संख्या में साथ चलकर उत्साह दिखाया और चुनाव चिन्ह ‘छड़ी छाप’ पर मुहर लगाने का भरोसा जताया।

विकास का वादा

जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे समर्थन से उत्साहित कुमकुम श्रीवास्तव ने विकसित मानगो बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्वच्छता, बेहतर सड़क, पानी और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देना है।

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की यह जंग अब और दिलचस्प होती जा रही है, जहां स्थानीय पहचान और विकास के मुद्दे केंद्र में हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator