Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

पीएम ने विदेश यात्रा ना करने की अपील की थी, इसलिए सीएम ने एयरपोर्ट को ही वेनिस बना दिया- सौरभ भारद्वाज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
The PM had appealed against foreign travel Saurabh Bhardwaj
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार को हुई कुछ देर की बारिश ने भाजपा सरकार के झूठे दावों की पोल खोल कर रख दी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए भारी जल भराव का वीडियो साझा कर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के झूठे दावों पर तीखा हमला बोला है। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एयरपोर्ट पर ही वेनिस दिया। पीएम मोदी ने लोगों से विदेश यात्रा ना करने की अपील की थी। इसलिए सीएम रेखा गुप्ता ने आईजीआई एयरपोर्ट को ही वेनिस बना दिया। भाजपा सरकार की डेढ़ साल की यही उपलब्धि है कि उसने दिल्ली को तैरती दिल्ली बन दिया है।

यह भी पढ़े : रांची में 9 अक्तूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 : इस बार महंगे हो सकते हैं टिकट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

उधर, अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा यानी “महाझूठी पार्टी” दावे बड़े, काम जीरो। देश की राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 का हाल देखिए! सिर्फ कुछ देर की बारिश ने ही जलभराव न होने के सभी दावों की पोल खोल दी। भाजपा की चार इंजन सरकार के बड़े-बड़े दावे बारिश के पानी में बह गए। दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के दावे करने वाली भाजपा सरकार राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट तक को जलभराव से नहीं बचा पाई। देश की जनता अब भाजपा के झूठे वादों और दिखावटी राजनीति का सच समझ चुकी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator