Responsive Full Width Slider

जुलाई माह का अब तक गरीबों को नहीं मिला राशन, कार्डधारी डीलर का लगा रहे चक्कर

By Riya Kumari

Published :

Follow
जुलाई माह का अब तक गरीबों को नहीं मिला राशन, कार्डधारी डीलर का लगा रहे चक्कर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण में शहरी डिपो फिसड्डी हैं। जुलाई माह समाप्त होने में मात्र 3 दिन बचे हैं, पर गरीबों को राशन नहीं मिला है. अब तक जिले में सिर्फ 57.34% राशन ही डीलरों तक पहुंच पाया है. सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति जमशेदपुर ब्लॉक परिसर, साकची और बर्मामाइंस जैसे शहरी इलाकों (जिसमें मानगो व आसपास के क्षेत्र शामिल हैं) की है. जहां वितरण का आंकड़ा आधा भी पार नहीं कर पाया है।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में खुलेगा अत्याधुनिक IDTR, सड़क सुरक्षा और स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा नया आयाम

डीलरों का कहना है कि गोदामों से अनाज मिलने में हो रही देरी के कारण राशन वितरण रुका हुआ है. विभाग को जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा, ताकि मानगो और जमशेदपुर के कार्डधारियों को समय पर अनाज मिल सके. एक तरफ, जमशेदपुर के शहरी इलाकों का हाल बेहाल है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में राशन वितरण का प्रदर्शन बेहतर है. बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा डिपो ने 100% राशन डीलरों तक पहुंचा दिया है।

चाकुलिया भी 99.95% के साथ बेहद मजबूत स्थिति में है. शहरी इलाकों में राशन की किल्लत, मानगो व आसपास के लोग परेशान जमशेदपुर ब्लॉक परिसर डिपो का कुल लक्ष्य 11.80 लाख किलो से ज्यादा का है, लेकिन अब तक डीलरों के पास केवल 47.92% राशन ही भेजा जा सका है। वहीं, साकची डिपो में कुल लक्ष्य का महज 35.39% राशन ही पहुंचा है. बर्मामाइंस ऑक्सीजन डिपो, जो एक बड़ा हब है, वहां स्थिति और भी नाजुक है और केवल 28.81% की आपूर्ति हो सकी है. इस सुस्ती के कारण मानगो, साकची और आस-पास के गरीब परिवारों को जुलाई का राशन मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ।

5 दिनों में शत-प्रतिशत खाद्यान्न पहुंचायें : डीसी

उपायुक्त राजीव रंजन ने राशन वितरण में सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अगले पांच दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न कार्यालय में आयोजित आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कई प्रखंडों में धीमी प्रगति पर गहरी चिंता जतायी. डीसी ने चावल के साथ नमक, चना-दाल, धोती-साड़ी और अन्य निर्धारित सामग्रियों का वितरण सुनिश्चित कर लंबित बैकलॉग शीघ्र समाप्त करने, सूची से अयोग्य राशन कार्डधारियों के नाम हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने, पीजीएमएस और इआरसीएमएस पोर्टल पर लंबित सभी शिकायतों का इसी सप्ताह समाधान करने, पीडीएस दुकानों की नियमित जांच करने, अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने और हर महीने गोदामों का भौतिक सत्यापन करने को कहा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---