Dr Abhishek Child Care

राष्ट्रपति का भाषण आत्मनिर्भर भारत और विकास की दिशा में प्रेरणादायी: बृजमोहन अग्रवाल

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नई दिल्ली, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद में दिया गया भाषण हम सभी को आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार संसद के बजट सत्र के पहले दिन महामहिम राष्ट्रपति महोदया ने जो अभिभाषण दिया है उसमें उन्होंने गुरुवर रविंद्रनाथ टैगोर की बात दोहराते हुए कहा है आजादी तब तक अधूरी है जब तक आत्मनिर्भर जीवन न जिया जाए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार महामहिम का य़ह भाषण हमें आत्मनिर्भर की राह में और आगे चलने के लिए एक नई प्रेरणा देगा।

ये भी पढे : होली पर घर लौटने की होड़, 2 मार्च से बिहार रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़ात्मे का विशेष उल्लेख करने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के सबसे वंचित लोगों को खुशहाली का माहौल हर हाल में देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।राष्ट्रपति ने अपने भाषण में देश की आर्थिक और सैन्य शक्ति का जो हवाला दिया है वह हमारी अब तक की विकास गाथा का सटीक परिचायक है।

देश की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

राष्ट्रपति ने देश में हुए आर्थिक विकास का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि बीते11 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हुई है। महंगाई दर को कम रखने का रिकॉर्ड कायम रखा गया है। इसका सीधा फायदा मध्यम वर्ग और गरीबों को हुआ है।अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का विशेष उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा गया है। आतंकियों के अड्डे को धवस्त कर दिए गए। आगे भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक ढंग से दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा प्रहार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाये का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों और आतंक पर करारे प्रहार के बाद

प्रभावित इलाकों में परिवर्तन आज पूरा देश देख रहा है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के एक गांव में 25 साल बाद बस पहुंची तो लोगों ने किसी उत्सव की तरह खुशी मनाई। बस्तर ओलंपिक में युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। हथियार छोड़ चुके व्यक्ति अब जगदलपुर के पंडुम कैफ़े में लोगों की सेवा कर रहे हैं। लोग आतंक और हथियार छोड़कर जीवन की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

माओवाद आज 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है

राष्ट्रपति मुर्मू ने माओवादियों को लेकर कहा कि माओआतंकी पर भी निर्णायक कार्रवाई की गई है। माओवाद आज देशभर में 126 से घटकर 8 जिलों तक रह गया है। सिर्फ 3 जिले इसमें गंभीर रूप से प्रभावित हैं। 2 हजार से ज्यादा माओवादियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है। वह दिन दूर नहीं जब देश से आतंक पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

20 लाख सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत सोलर पावर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 20 लाख सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिससे लाखों परिवारों के घरों में बिजली का उत्पादन बढ़ा है। बीते 11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में 7,200 से ज्यादा राजमार्ग बनाए गए हैं। रेलवे के विकास पर 80 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है। पूर्वोतर के लिए सुरक्षा के लिए यह दशक निर्णायक दशक रहा है। आदिवासी इलाकों में 20,000 से ज्यादा गांव को विकास से जोड़ा जा रहा है। अनुसूचित जाति के छात्रों को 42,000 हजार करोड़ की छात्रवृति दी जा चुकी है। मेरी सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत का लक्ष्य मानती है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘ पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की गई, जिससे 4 लाख करोड़ रूपए अब तक भेज दिए गए हैं। देश मे ऑयल सीड फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है। पशुपालन, मत्स्यपालन और मधुमक्खी पालन को भी जोड़ा जा रहा है। मछुआरों को फायदा देने के लिए नई नीति बनी है 2014 की तुलना में 105 प्रतिशत की वृद्धि मत्स्यपालन में हुई है। देश में फूड प्रोसेसिंग क्षमता 20 प्रतिशत बढ़ी है।राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘देश का विकास सभी देशवासियों को समान अधिकार देकर ही संभव है। मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाई है। 10 करोड़ महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 60 लाख से ज्यादा महिला लखपति दीदी बनी है। ड्रोन दीदी भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश में ग़रीबी उन्मूलन का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ देशवासी गरीबों को हराकर गरीबी से बाहर निकले हैं। पिछले एक दशक में गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बने हैं। एक वर्ष में 32 लाख नए घर गरीबों को मिले हैं।

जल जीवन मिशन से 12 करोड़ परिवारों को सीधे जल से नल

राष्ट्रपति के भाषण के अनुसार देश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5 वर्षों में 12 करोड़ लोगों तक पाइप से पानी पहुंचाया गया। करीब 1 करोड़ नए परिवारों तक नल से जल की सुविधा पहुंची।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत

11 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज किया जा चुके हैं। राष्ट्रपति ने अनाज उत्पादन की दिशा में भारत की आत्मनिर्भरता का भी विशेष उल्लेख किया। भाषण के अनुसार भारत ने रिकॉर्ड 350 मिलियन टन से ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बना।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version