Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

होटल द सिटी इन में लेट्ज़ सेलिब्रेट इन स्टाइल थीम पर आधारित होगा 31 दिसंबर का कार्यक्रम – नीरज सिंह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
होटल द सिटी इन में लेट्ज़ सेलिब्रेट इन स्टाइल थीम पर आधारित होगा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आगामी 31 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के निमित पारडीह चौक स्थित होटल द सिटी इन में आयोजित प्रेस वार्ता में होटल के महाप्रबंधक नीरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 31 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम “लेट्ज़ सेलिब्रेट इन स्टाइल” थीम पर आधारित होगा।

यह भी पढ़े : सुवर्ण वणिक समाज ने सांसद विद्युत महतो का जताया आभार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए नीरज सिंह ने बताया की सिटी इन परिवार अपने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष शहर के लोगों को झूमने के लिए सारेगामा फेम देबेशमिता सरकार और विजय अज़ीज़ लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ अपने गानो से अतिथिओं को झुमायेंगे, साथ हीं कोलकाता के मशहूर डांस ट्रूप भी अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ हीं नीरज सिंह ने बताया की बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन भी बनाया जायेगा। नए साल की शुरुआत आकर्ष आतिशबाज़ी के साथ होगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरे होटल में अतिरिक्त सी.सी.टीवी कमरे लगाए जा रहें हैं। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती पुरे होटल में की जा रही है ताकि अतिथियों को कोई परेशानी ना हो।

नीरज सिंह ने बताया की कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के ज़रिये होगा। होटल के रिसेप्शन पर संपर्क कर लोग पास प्राप्त कर सकतें हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator