Advertisement 2

रसोईया संयोजिका के स्थाईकरण पर किया गया वादा नहीं हुआ लागू, अनिश्चितकालीन धरना की दी चेतावनी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
रसोईया संयोजिका के स्थाईकरण पर किया गया वादा नहीं हुआ लागू
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क (रिपोर्ट – दीपक महतो) : दिनाक 14/7/2024को राजनगर हाट मैदान में झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की एक बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्यारी तेतारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख संरक्षक बिशु हेंब्रम एवम जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी उपस्थित हुए। बैठक में हमारी 5सूत्री मांगो पर सरकार के साथ जो लिखित समझौता हुआ था वह अभी तक पुरा नही हु आ, निवर्तमान शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो ने 24दिसंबर 22को संघ के 5सूत्री मांग देने पर सहमति बनी हुई थी, फिर 16दिन बाद 10अक्तूबर 2022को पुनः एक प्रतिनिधि मंडल विधायक सुदीप कुमार सोनू के साथ शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो से मिले थे तो उस समय भी माननीय मंत्री 5सूत्री मांग देने की सहमति बनी लेकिन अभी तक मांगे पूरी नही हुई।

पुनः 3 अगस्त 2023को तीन विधायक सुदीप कुमार सोनू, अंबा प्रसाद एवम विनोद सिंह के नेतृत्व में शिक्षा सचिव के रवि एवम मध्यान भोजन निर्देशक किरण कुमार पासी के साथ लिखित वार्ता हुई, वार्ता में कहा गया कि अक्टूबर 23तक स्थायी करने का नियम बनाया जायेगा, और रसोइया को 1000/रु बढ़ाया जाएगा, साल में दो सेट साड़ी दिया जाएगा, 10माह के जगह 12महीने का मानदेय दिया जाएगा, रसोइया संयोजिका को विद्यालय में खाने के लिए चावल आवंटन किया जाएगा, इस समझौता को अप्रैल 23से मान्य होगा, लेकिन आज तक मांगें पूरी नहीं हुई। इन्ही विषय विंदुवो को लेकर आज के बैठक में गहन विचार विमर्श किया गया। संघ का कहना है हमलोंगो के साथ नाइंसाफी हुई है राज्य सरकार हमलोंगों के साथ छल कर रही है, धोखा दे रही है लेकिन संघ चुप नही बैठेगी, 3 अगस्त 2024से संघ जिला मुख्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठेगी और इसकी सारी जवाब दे ही राज्य सरकार की होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version