---Advertisement---

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के  तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2023” की रैंकिंग जारी हो गई है

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : विगत वर्ष की तरह जमशेदपुर अधिसूचित् क्षेत्र समिति सफलता का परचम लहराते हुए पॉपुलेशन कैटेगरी के (1 -10 lakh) श्रेणी के शहरों में झारखंड राज्य में 2019 से अब तक 5वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही अपने ही पॉपुलेशन कैटेगरी में 43वां स्थान और भारत में 4500+ शहरों में 78वां स्थान प्राप्त किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जमशेदपुर अक्षेस को 9500 में से कुल 7042.4 अंक प्राप्त हुए हैं। साथ ही जमशेदपुर शहर को ODF++ एवं 3 Star सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में जमशेदपुर  अधिसूचित् क्षेत्र समिति द्वारा मुख्य रुप से सम्पूर्ण वर्ष निम्न पैमाने पर कार्य किया गया  है :  S

१. ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं ट्रांसपोर्टेशन : जमशेदपुर शहर  के सभी क्षेत्रों से पृथकृत कचरे को घर घर  से संग्रहण का कार्य किया जाता है।

२. प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल:  जमशेदपुर द्वारा 3 प्रोसेसिंग प्लांट्स पर गीले कचरे द्वारा खाद बनाने तथा होम कम्पोस्टिंग  के तहत गीले कचरे को उसके उद्गम स्थल पर ही निस्तारित करने पर कार्य किया जा रहा।

३. सैनिटेशन : जमशेदपुर शहर में  स्थित सभी टॉयलेट गूगल मैप पर उपस्थित है तथा “शौचालय 50  मीटर की दूरी पर है” इस तरह का साइन बोर्ड एवम पेंटिंग भी की गई है । नियमित तौर पर शौचालय की सफाई की  व्यवस्था भी है एवं टॉइलेट 2.0 कंपैन द्वारा लोगों को सैनिटेशन के प्रति  जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा। जनहित में सभी शौचालयों को दुरुस्त करने के लिए नई योजना लाई जा रही है।

४. IEC एवं बिहेवियर चेंज : जमशेदपुर द्वारा कचरे के बेहतर प्रबंधन हेतु जागरूकता फैलाने के लिए समय समय पर “इंडियन स्वच्छता लीग 2.0, ” RRR कैंपेन”, “होम कम्पोस्टिंग”,  स्वछता ही सेवा, स्वछता के दो रंग,  “कबाड़ से जुगाड”, “प्लास्टिक बैन”, “सोर्स सिग्रिगेशन” जैसे विषयों पर कार्यशाला का अयोजन किया जाता है।

साथ ही “वाल पेंटिंग”, स्कूलों, होटलों, हॉस्पिटलों, RWA के बीच स्वच्छ रैंकिंग, स्वछता संबंधी संदेशों एवम होर्डिंग द्वारा जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भारत वर्ष में कुल 4500+ शहरों ने भाग लिया, अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कुल 4800+ शहर भाग लेंगे जिसका थीम “आरआरआर” है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version