Responsive Full Width Slider

पथ निर्माण विभाग 18 सड़क, पुल-पुलिया की कराएगा मरम्मत

By Riya Kumari

Published :

Follow
पथ निर्माण विभाग 18 सड़क, पुल-पुलिया की कराएगा मरम्मत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिले की 18 सड़कों की मरम्मत के लिए पथ निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल ने टेंडर निकाला है। इसे साधारण मरम्मत नाम दिया गया है। इन 18 सड़‌कों, पुल-पुलिया की मरम्मत व नाली निर्माण पर कुल चार करोड़ 70 लाख की लागत आएगी। एक सड़क की मरम्मत पर 10 से लेकर 50 लाख तक खर्च होंगे। मरम्मत के लिए 60 से 120 दिन की अवधि तय की गई है।

यह भी पढे : रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाएगा स्विमिंग पूल व पार्क

शर्तों के अनुसार, सात अगस्त से निविदा प्रपत्र की बिक्री शुरू होगी, जो 19 अगस्त तक जारी रहेगी। 20 अगस्त को 3 बजे अपराह्न तक टेंडर के पेपर जमा लिए जाएंगे। उसी दिन साढ़े तीन बजे टेंडर खोले जाएंगे। पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण सह कार्यपालक अभियंता की ओर से यह टेंडर निकाला गया है।

इन सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत: मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो-पारडीह पथ, मानगो-पारडीह रोड वाया आजादनगर, बारीडीह मर्सी हॉस्पिटल से टेल्को जोड़ा ब्रिज, संडे मार्केट से बारीडीह मार्केट पथ, घोड़ाबांधा लिंक रोड, पटमदा लिंक रोड, एनएच-33 से बनकाटी रोड तक, पटमदा लिंक रोड के 2.0 से 5.0वें किलोमीटर में स्थित दो पुल की रेलिंग निर्माण एवं मरम्मत, बड़ाभूम-बंदोवान में पड़ने वाले विभिन्न चैनेज में स्थित 3.0 पुल में साधारण मरम्मत, कोकप्पाड़ा-बालीडुमा पथ के विभिन्न चैनेज पर स्थित 12 पुलिया की मरम्मत, केवला से चौड़ेंगी मोड़ से माडोल पथ के 2.0 किमी में 60 मीटर नाली निर्माण, पथ प्रमंडल जमशेदपुर के प्रमंडलीय कायर्यालय परिसर व सभी निरीक्षण भवन का दिन-प्रतिदिन रखरखाव, आसनबनी-पटमदा पथ के 1.0 किलोमीटर में नाली निर्माण एवं पुलिया के पहुंच पथ में सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट