सोशल संवाद/डेस्क : आद्रा रेल मंडल में प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा. रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त अथवा प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और पुनर्निर्धारण किया गया है. इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को असुविधा हो सकती है.
ये भी पढे : कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़ा फेरबदल, डॉ. राजीव बने वर्कर्स कॉलेज के नए प्राचार्य, टीचरों का भी ट्रांसफर
रद्द की गई ट्रेनें:
रेलवे के अनुसार, 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू ट्रेन 30 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को रद्द रहेगी. इसके अलावा 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस 28 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी. वहीं 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 27 एवं 29 जनवरी 2026 को नहीं चलेगी.
आंशिक रूप से समाप्त एवं प्रारंभ होने वाली ट्रेनें:
18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस 27, 29, 30 जनवरी तथा 1 फरवरी 2026 को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही समाप्त एवं वहीं से प्रारंभ होगी. इस दौरान बोकारो स्टील सिटी–धनबाद–बोकारो स्टील सिटी खंड में ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.










