सोशल संवाद / डेस्क : सैमसंग ने भले ही अमेरिका में Galaxy Z TriFold की कुल बिक्री के आंकड़े साझा नहीं किए हों, लेकिन फोन का सोल्ड आउट होना इसकी लोकप्रियता का बड़ा संकेत है। खास बात यह है कि अमेरिका में ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली सैमसंग पहली कंपनी बन गई है।
यह भी पढे : Instagram आपकी बातें नहीं सुनता, बल्कि आपकी ऑनलाइन आदतों से विज्ञापन समझदारी से चुनता है
इस फोन को मिले शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि अब दूसरी स्मार्टफोन कंपनियां भी ट्राई-फोल्ड डिजाइन वाले फोन लॉन्च करने से पीछे नहीं हटेंगी। हाल के समय में फोल्डेबल फोन लोगों को बोर करने लगे थे, ऐसे में Galaxy Z TriFold ने नया और इनोवेटिव डिजाइन पेश कर ग्राहकों के लिए एक फ्रेश विकल्प दिया है।
बिना ऑफर के भी लोगों की पहली पसंद बना फोन
Galaxy Z TriFold की कीमत बाजार में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसके बावजूद सैमसंग ने इस फोन पर कोई ट्रेड-इन ऑफर भी नहीं दिया था। फिर भी ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ खरीदा, जो इस बात का सबूत है कि लोग अब नई टेक्नोलॉजी और यूनिक डिजाइन पर खर्च करने को तैयार हैं।
Galaxy Z TriFold में मिलता है डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस
Samsung Galaxy Z TriFold में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोन को अनफोल्ड करने पर इसकी स्क्रीन 10 इंच तक फैल जाती है, जिससे यूजर्स को टैबलेट और डेस्कटॉप जैसा अनुभव मिलता है।
फोन के रियर में
- 200MP का मेन कैमरा,
- 12MP अल्ट्रावाइड लेंस,
- 10MP का 3X टेलीफोटो कैमरा
दिया गया है।
एक साथ तीन ऐप्स और दमदार बैटरी
इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी तीनों स्क्रीन पर एक साथ तीन अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा फोन में 5,600mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए सक्षम है।
सैमसंग ने इसमें टाइटैनियम हिंज, एल्युमिनियम फ्रेम और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन की लॉन्ग-टर्म ड्यूरैबिलिटी बढ़ती है। जरूरत पड़ने पर कंपनी एक बार डिस्प्ले रिपेयर पर 50% तक की छूट भी दे रही है।










