सोशल संवाद/डेस्क : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में खेल कोटे के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 404 पदों पर भर्ती के लिए पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं.

यह भी पढे : असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर आवेदन का अवसर
कुल पद 404
कांस्टेबल
- एथलेटिक्स 42
- हॉकी 28
- फुटबॉल 22
- बास्केटबॉल 21
- बॉक्सिंग 18
- शूटिंग 14
अन्य खेल जैसे-जूडो, वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, साइकिलिंग आदि की वेकेंसी का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आवश्यक योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास होने के साथ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करनेवाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. सीनियर /जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (राष्ट्रीय चैंपियनशिप) के पदक विजेता या खेलो इंडिया यूथ गेम्स (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग), खेलो इंडिया विंटर गेम्स या खेलो इंडिया पैरा गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पदक विजेता, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदक विजेता एवं वे खिलाड़ी जिन्होंने इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स 18 बोर्ड द्वारा आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है, आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में छूट दी जायेगी.
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जायेगी. सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन होगा, जिसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण आयोजित होगा, फिर 50 अंकों का फील्ड ट्रायल और 50 अंकों का खेल प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन होगा. अंतिम चयन मेडिकल टेस्ट और मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा.
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- अंतिम तिथि : 7 जून, 2026.
- विवरण देखें : https://
- applyssb.com/
- SSBSports_CT_GD_26/ applicationIndex










