Dr Abhishek Child Care

झारखण्ड के साहिबगंज में बजरंगबली की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/साहिबगंज: साहिबगंज में आज सुबह पटेल चौक और पुराना सदर अस्पताल के बीच बरगद पेड़ के नीचे स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। कई निजी स्कूलों ने तनाव को देखते हुए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

बजरंगबली की प्रतिमा खंडित
आपको बताते चलें की प्रतिमा के सर पर वॉर किया गया है, कई जगहों से प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश की गयी। मंदिर में लगे ध्वज को फेंक दिया गया। जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली, मंदिर के पास भीड़ जमा होने लगी। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ- साथ साधारण लोगों ने भी पहुंचकर प्रशासन से अज्ञात अपराधी को पकड़ने की मांग की है।

इस दौरान आपको बताते चलें की थाना प्रभारी धर्मपाल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे हैं औऱ लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस जगह पर विरोध कर रहे लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया और सड़क जाम कर दिया है। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के करण यादव के नेतृत्व में NH80 पर समर्थक बैठ गये हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

शनिवार को हुई हिंसा के बाद और बिगड़ रहा है माहौल


साहिबंगज में शनिवार रात हुई हिंसा के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पहले से है इसके बाद बजरंगबलि की प्रतिमा का खंडित होना आग में घी का काम कर रहा है। शनिवार को हुई हिंसा में आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया गया था जिससे आरोपियों की पहचान की गयी है। साथ ही कई मोबाइल फुजेट भी मौजूद हैं जो आरोपियों के आरोप को पूरी तरह साबित करते हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version