Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बांसेरा में लगाई गई भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हर गरीब को उसके जीवन संघर्ष में प्रेरणा देगी -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बिरसा मुंडा की प्रतिमा हर गरीब को उसके जीवन संघर्ष में प्रेरणा देगी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भगवान बिरसा मुंडा का प्रतिमा स्थल दिल्ली में बनवाने के साथ ही रिंग रोड़ अंतर्राज्यीय बस अड्डे के बाहर स्थित सराये काले खान चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा चौक रखकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिल्ली में बसे लाखों आदिवासियों को भी सम्मान दिया है।

यह भी पढ़े : गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में केजरीवाल ने मत्था टेक कहा, “हम गुरुनानक के बताए रास्ते पर चल रहे”

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भगवान बिरसा मुंडा ने भारत के आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के लिए अपनी भूमी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी और आज उनकी 150वीं जयंती पर देश की राजधानी में यमुना किनारे  बांसेरा में लगाई गई भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हर गरीब को उसके जीवन संघर्ष में प्रेरणा देगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की झारखंड एवं उड़ीसा के लाखों आदिवासी युवक एवं युवती आज दिल्ली में बसे हैं और दिल्ली की अर्थ व्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और आज जब देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी उपस्थिती शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सराय काले खान चौक का नाम बदलकर भगवान बिरसा मुंडा चौक रखने की घोषणा की तो वहां उपस्थित सैकड़ों आदिवासियों के चेहरे खिल उठे। आज प्रातः से हमारे अनुसूचित जनजाति मोर्चे के माध्यम से दिल्ली में बसे हजारों आदिवासियों के धन्यवाद संदेश हमे मिल रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator