Advertisement 1
Advertisement 2

तेली समाज को अपने अधिकारों और विकास के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा- अरुण साहू

By Riya Kumari

Published :

Follow
तेली समाज को अपने अधिकारों और विकास के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा- अरुण साहू
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में वर्ष 2026 का साहू समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने किया। समारोह में झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू तथा जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।  

यह भी पढे : Jam Street Jamshedpur: कडाके की ठंड के बावजूद सड़क पर हुई जमकर मस्ती, डांस का लगा तड़का

कार्यक्रम का शुभारंभ महादानवीर भामाशाह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने अपने संबोधन में कहा कि तेली समाज को अपने अधिकारों और विकास के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने समाज में बेटियों की शिक्षा, प्रगति और महिलाओं की जागरूकता को सशक्त समाज की आधारशिला बताया। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज हित के साथ-साथ राष्ट्रीय हित को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने महादानवीर भामाशाह के जीवन और उनके त्याग एवं सेवा भाव पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने समाज के लिए एक स्थायी भवन की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार के समक्ष यह मांग रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि साहू समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आगे भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। समारोह के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने भामाशाह की जीवनी पर भाषण प्रस्तुत किए, वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे खेल आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण महामंत्री पप्पू साव ने किया, संचालन जिला प्रवक्ता चंदन काशी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने प्रस्तुत किया। जिला कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य सदस्य, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मौके पर समाज के गणमन्या एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया जिसमे महामंत्री पप्पू साहू, सुरेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, कंचन देवी आनंद गुप्ता कन्हैया प्रसाद जिला अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह महिला अध्यक्ष पूजा साहू सीमा साहू श्वेता साहू सलाहकार सुदामा साहू अवधेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पिंटू साहू जिला सचिव अशोक साह सलेन्दर कुमार पहलाद कुमार कन्हैया मास्टर आनंद गुप्ता राजेश प्रसाद श्रवण कुमार कमलेश साहू राजेश कुमार गुप्ता संचालन समिति के चंद्रिका प्रसाद प्रमोद गुप्ता विनोद गुप्ता विनोद गुप्ता राजेश प्रसाद विदेशी साह आलोक रंजन  पिंटू साव डॉक्टर ऋषिकेश बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष पहलाद साव सिदगोड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज शाह एमजीएम थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार शांतिनगर अध्यक्ष सागर साव बाबूडीह क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोलमुरी क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय शाह कृष्णा साहू मानगो क्षेत्रीय राजू साहू लव कुश कुमार साहू कृष्ण साव रंजीत कुमार मनीष साहू नित्यानंद साहू रवि साहू प्रह्लाद साव, श्रवण साव भोला साव सत्यनारायां साहू, रघुनाथ साव कृष्णा साहू अवधेश कुमार विक्की गुप्ता शैलेंद्र कुमार गौतम साहू उमेश साहू संतोष साहू भोला साहू मुन्ना साहू विदेशी साहू राहुल कुमार आनंद कुमार गुप्ता कन्हैया साहू मोहन साहू अशोक साहू राजकुमार साहू उमेश साहू सुरेश साहू विजय साहू दिनेश साहू प्रदीप साहू जितेंद्र साहू पिंटू शाह दीपक कुमार कन्हैया लाल गुप्ता राजू साहू गुलाबचंद साहू मोहन साहू मनोज साहू   जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसके लिए उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator