सोशल संवाद / जमशेदपुर: आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष बिंदा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढे : नशामुक्त युवा, शिक्षित समाज और सामाजिक एकता ही सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं : काले
कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक शत्रुघ्न सिंह, कार्यकारी सदस्य शक्ति सिंह, प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार तिवारी और डॉ. विक्रम शर्मा समेत शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
निदेशक शत्रुघ्न सिंह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग देश के विकास में करने का आह्वान किया।
वहीं, प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज परिसर को अनुशासित और नशामुक्त रखने की अपील की।
ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। समारोह के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।









